फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Rules: यूपीआई से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक...आज से क्या-क्या बदलेगा; यहां जानें हर सवाल का जवाब

Fri, 01 Aug 2025 07:05 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 01 Aug 2025 07:05 AM IST
सार

1 August Se Badal Jayenge UPI Se Jude Ye Niyam: हर महीने की पहली तारीख से कई नियमों में बदलाव होता है। आज अगस्त माह की पहली तारीख से भी ऐसे ही कई नियमों में हुआ बदलाव लागू होगा। इनमें यूपीआई बैलेंस चेक, ऑटोपे लेनदेन की टाइमिंग, बैंकिंग संशोधन कानून, अमेरिकी टैरिफ के लागू होने सहित कई नियम शामिल हैं, जो आज से लागू हो रहे हैं। आइये जानते हैं ऐसे बदलावों के बारे में जो आपकी जेब पर असर डालेंगे...

विज्ञापन
new rules from 1st August 2025 from UPI balance, autopay timing and US tariff, LPG prices change from today
New Rule - फोटो : Amar Ujala

हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। इसी क्रम में आज यानी एक अगस्त से भी कुछ ऐसे नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका आप पर सीधे असर पड़ सकता है। इन बदलावों में यूपीआई में कई अहम बदलावों से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों और बैंकिग से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम शामिल हैं। ये बदलाव ऐसे हैं जो सीधे आपके रोजमर्रा के कामों से लेकर आपकी जेब पर असर डालेंगे। ऐसे में आपको समय रहते ही इन अहम बलावों के बारे में जान लेना चाहिए और उसी हिसाब से अपनी योजना बनानी चाहिए। 

new rules from 1st August 2025 from UPI balance, autopay timing and US tariff, LPG prices change from today
UPI - फोटो : Adobe Stock

यूपीआई : अब एक दिन में सिर्फ 50 बार ही चेक कर पाएंगे बैलेंस
यूपीआई में एक अगस्त से कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब आप एक दिन में केवल 50 बार बैलेंस चेक कर पाएंगे। बैंक खातों की सूची सिर्फ 25 बार ही देख पाएंगे।

new rules from 1st August 2025 from UPI balance, autopay timing and US tariff, LPG prices change from today
ऑटोपे - फोटो : AI

ऑटोपे लेनदेन के समय में भी बदलाव
किस्त, म्यूचुअल फंड एसआईपी और ओटीटी सब्सक्रिप्शन जैसे बार-बार होने वाले यूपीआई ऑटोपे लेनदेन अब सिर्फ गैर व्यस्त समय में ही पूरे किए जाएंगे। ऑटोपे लेनदेन का समय सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे के बीच और रात 9:30 बजे के बाद होगा। इसका मतलब है कि अगर आपका नेटफ्लिक्स का बिल सुबह 11 बजे कटता था तो अब वह पहले या बाद में कट सकता है। इसी तरह आपका यूपीआई भुगतान असफल हो जाता है तो उसका स्टेटस चेक करने के लिए सिर्फ तीन मौके मिलेंगे। हर कोशिश के बीच 90 सेकंड का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
new rules from 1st August 2025 from UPI balance, autopay timing and US tariff, LPG prices change from today
upi payment - फोटो : अमर उजाला

पैसे भेजते समय दिखेगा रकम प्राप्त करने वाले का नाम  
अब आपको पैसे भेजते समय हमेशा रकम प्राप्त करने वाले का नाम दिखाई देगा। इससे गलत भुगतान होने से बचने में मदद मिलेगी।  

विज्ञापन
new rules from 1st August 2025 from UPI balance, autopay timing and US tariff, LPG prices change from today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

 बैंकिंग संशोधन कानून आज से लागू
बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 के प्रमुख प्रावधान एक अगस्त से लागू होंगे। संशोधित कानून का उद्देश्य बैंक प्रशासन को बेहतर बनाना व जमाकर्ताओं और निवेशकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सरकारी बैंकों में लेखा-परीक्षा में सुधार करना और सहकारी बैंकों में निदेशकों का कार्यकाल बढ़ाना है। अब सरकारी बैंकों को बिना दावे वाले शेयरों, ब्याज और बॉन्ड राशि को निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण कोष में स्थानांतरित करने की मंजूरी होगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed