{"_id":"6877a974d427cd76da09f70b","slug":"youtube-hype-feature-launches-in-india-support-small-creators-know-how-it-works-2025-07-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Youtube Hype: यूट्यूब का नया 'Hype' फीचर भारत में लॉन्च, छोटे क्रिएटर्स को मिलेगा बड़ा फायदा!","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Youtube Hype: यूट्यूब का नया 'Hype' फीचर भारत में लॉन्च, छोटे क्रिएटर्स को मिलेगा बड़ा फायदा!
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 16 Jul 2025 07:01 PM IST
सार
YouTube ने भारत में 'Hype' नाम का एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो छोटे क्रिएटर्स को उनकी वीडियो को प्रमोट करने का मौका देगा। इस फीचर की मदद से वीडियो लीडरबोर्ड पर जगह बना सकते हैं और ज्यादा व्यूअर्स तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
यूट्यूब ने लॉन्च किया नया फीचर
- फोटो : YouTube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
YouTube ने अपने नए 'Hype' फीचर को अब भारत में भी रोलआउट कर दिया है। गूगल इंडिया ने मंगलवार, 15 जुलाई को अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। यह फीचर खास तौर पर उन क्रिएटर्स के लिए है जिनके सब्सक्राइबर 5 लाख से कम हैं।
2 of 6
छोटे क्रिएटर्स को मिलेग एक्सपोजर
- फोटो : Youtube
Hype से मिलेगा ज्यादा एक्सपोजर
YouTube के मुताबिक, नए वीडियो को ज्यादा व्यूअर्स तक पहुंचाना किसी भी क्रिएटर के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। Hype फीचर की मदद से क्रिएटर्स अपने वीडियो को प्रमोट कर सकते हैं और लीडरबोर्ड में ऊपर आ सकते हैं। यह फीचर वीडियो के Like बटन के नीचे दिखाई देगा।
3 of 6
हाइप के फीचर्स
- फोटो : YouTube
कैसे काम करता है Hype
यूजर्स किसी वीडियो को केवल उसके पब्लिश होने के पहले 7 दिनों के अंदर ही Hype कर सकते हैं। हर यूजर एक हफ्ते में सिर्फ 3 बार फ्री में वीडियो को Hype कर सकता है। जितनी बार वीडियो को Hype मिलेगा, उतना ही ज्यादा वह लीडरबोर्ड पर ऊपर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बढ़ेगी वीडियो की रीच
- फोटो : AI
लीडरबोर्ड से मिलेगा YouTube होमपेज पर फीचर
Hype किए गए वीडियो को पॉइंट्स मिलते हैं और ये वीडियो देश के टॉप 100 हाइप्ड वीडियो की लिस्ट में शामिल होते हैं। यह लिस्ट YouTube के एक्सप्लोर सेक्शन में दिखाई देती है। टॉप रैंक वाले वीडियो को YouTube होमपेज पर भी दिखाए जाने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
5 of 6
छोटे क्रिएटर्स को ज्यादा बोनस
- फोटो : AI
छोटे क्रिएटर्स को ज्यादा बोनस
YouTube का कहना है कि इस फीचर से छोटे क्रिएटर्स को ज्यादा फायदा होगा। जिनके सब्सक्राइबर कम हैं, उन्हें Hype पर ज्यादा बोनस पॉइंट्स मिलते हैं। इससे उनका कंटेंट ज्यादा लोगों तक पहुंचता है और उन्हें अपनी ऑडियंस बढ़ाने में मदद मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।