भारत में गैस सिलेंडर का उपयोग तो हर कोई करता है, लेकिन गैस सिलेंडर के कुछ नियम ऐसे हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इन नियमों में से एक नियम ऐसा भी है जिसके तहत आप अपनी एजेंसी से पैसे ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन अहम नियमों के बारे में।
2 of 5
आपकी गैस एजेंसी आपको घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाती होगी। लेकिन अगर आप खुद गोदाम में जाकर गैस लाते हैं तो आपकी एजेंसी को आपको आने जाने का खर्च देना होगा। खास बात ये है कि आपकी एजेंसी आपको ये सुविधा देने से इनकार नहीं कर सकती है।
3 of 5
ऐसी स्थिति में आप अपनी एजेंसी से 19 रुपये 50 पैसे की मांग कर सकते हैं। अगर कोई एजेंसी आपको ये रकम देने से मना भी कर देती है, तो भी आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। 18002333555 नंबर पर आप एजेंसी की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। बता दें कि ये नंबर टोल फ्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गैस से जुड़ा एक और ऐसा अहम नियम है जिससे आपको फायदा हो सकता है। आप में से कुछ ही लोगों को ये पता होगा कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है, ये आप गैस के रेगुलेटर से भी पता लगा सकते हैं। दरअसल ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब मल्टीफंक्शन रेगुलेटर भी आ चुके हैं, जिसकी मदद से आप ये पता लगा सकते हैं कि आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है।
विज्ञापन
5 of 5
इतना ही नहीं, आपका रेगुलेटर चोरी होने पर भी आपको एक अनोखी सुविधा मिलती है, जिसके तहत आपका रेगुलेटर चोरी होने पर आप एजेंसी से नए रेगुलेटर की मांग कर सकते हैं। इसके लिए आपको पुलिस में एफआईआर दर्ज करानी होगी और एफआईआर की कॉपी जमा करने के बाद एजेंसी आपको रेगुलेटर दे देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।