बजट 2019: केवल 6 वित्त मंत्रियों के पास थी अर्थशास्त्र की डिग्री, 24 ने की अलग विषयों में पढ़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवल इन वित्तमंत्रियों के पास कॉमर्स की डिग्री
देश में अब तक 30 वित्त मंत्री हुए हैं, जिनमें से केवल 6 के पास अर्थशास्त्र की डिग्री थी। इनमें डॉ.मनमोहन सिंह, पी.चिदंबरम, जॉन मथाई, टी टी कृष्मचारी, आर वेंकटरमण, इंद्र कुमार गुजराल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है।
आरबीआई के रहे गवर्नर
देश में कई ऐसे वित्त मंत्री रहे हैं, जो बाद में देश के प्रधानमंत्री और आरबीआई के गवर्नर रह चुके हैं। इनमें मनमोहन सिंह और मोरारजी देसाई, पीएम और सी डी देशमुख आरबीआई गवर्नर के बने थे। मनमोहन सिंह पीएम बनने से पहले वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव भी रह चुके हैं।
जेटली के पास ऑनर्स डिग्री
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के पास नई दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ऑनर्स डिग्री है। वहीं मौजूदा वित्त मंत्री व रेल मंत्री पीयूष गोयल पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट हैं।
सीडी देशमुख ने की थी आईएमएफ की स्थापना
1950-56 तक देश के वित्त मंत्री रहे सीडी देशमुख अंतरराष्टीय मुद्रा कोष की स्थापना करने वाले पांच सदस्य प्रतिनिॆधिमंडल में शामिल हुए थे। उन्हें आईएमएफ के पहले एमडी बनने का ऑफर भी दिया गया था।