फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: डायमंड ज्वेलरी खरीदते समय जरूर बरतें ये सावधानियां, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

Wed, 03 Nov 2021 12:42 PM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 03 Nov 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
Precautions while buying diamond jewellery know how to check diamond is original or duplicate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

त्योहार या फिर शादियों के सीजन में ज्वेलरी की दुकानों में लोगों की खूब भीड़ होती है। अभी तो त्योहार का सीजन चल रहा है और आने वाले समय में शादियों का सीजन भी आ जाएगा। अगर आपके भी घर-परिवार में किसी की शादी है, तो जाहिर है आप भी ज्वेलरी की खरीदारी के लिए जाएंगे ही। पहले के समय में लोग सोना-चांदी में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते थे, लेकिन अब डायमंड ज्वेलरी यानी हीरों से बने गहनों की मांग भी बहुत बढ़ गई है। डायमंड ज्वेलरी आम आदमी की बजट में भी आ जाते हैं। अगर आप भी डायमंड ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बेहद ही सावधानी के साथ खरीदारी करनी चाहिए, कहीं ऐसा न हो कि आप इसमें धोखा खा जाएं और कमाई का एक बड़ा हिस्सा गंवा दें। दरअसल, डायमंड में धोखाधड़ी भी बड़े पैमाने पर होती है। इसलिए डायमंड ज्वेलरी खरीदते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। 

Precautions while buying diamond jewellery know how to check diamond is original or duplicate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सबसे पहले तो आप इस बात का ध्यान रखें कि डायमंड ज्वेलरी हमेशा विश्वसनीय दुकान या स्टोर से ही खरीदें, ताकि कोई गड़बड़ी होने पर आप उसे बदल सकें। हीरे की विश्वसनीयता में जरा भी संदेह हो तो आप उसे बिल्कुल न खरीदें। 

Precautions while buying diamond jewellery know how to check diamond is original or duplicate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायमंड ज्वेलरी खरीदते समय इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि दुकानदार से खरीदारी का पक्का बिल और सर्टिफिकेट जरूर ले लें। दरअसल, सर्टिफिकेट किसी भी ज्वेलरी की विश्वसनीयता का प्रमाण होता है। अगर किसी दुकान पर आपको ये दोनों चीजें नहीं मिल रही हैं तो वहां से डायमंड ज्वेलरी भूलकर भी न खरीदें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Precautions while buying diamond jewellery know how to check diamond is original or duplicate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आपको हीरे की विश्वसनीयता की जांच करनी है तो इसका तरीका बेहद ही आसान है। आप घर पर भी उसकी जांच कर सकते हैं। इसका पहला तरीका तो ये है कि हीरे को अपने मुंह के पास ले जाएं और उसपर भाप मारें। अगर मुंह से निकली भाप हीरे के ऊपर जम जाए तो समझ लीजिए कि आपका हीरा नकली है और अगर भाप तुंरत मॉइश्चराइज हो जाए तो समझिए कि आपका हीरा असली है। 

विज्ञापन
Precautions while buying diamond jewellery know how to check diamond is original or duplicate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायमंड के असली-नकली होने की पहचान का एक तरीका ये भी है कि एक कांच के गिलास में पानी भरकर हीरे को उसमें डाल दें। अगर हीरा पानी में डूब जाए तो समझिए कि वह असली है और पानी के ऊपर वह तैरने लगे कि समझ लीजिए कि हीरा नकली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed