फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: अपने दिवाली बोनस को इन जगहों पर करें निवेश, मिलेगा जबरदस्त रिटर्न

Wed, 03 Nov 2021 12:23 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 03 Nov 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
Investment Tips you can earn lots of profit after investing your Diwali 2021 bonus in these sectors
Investment Tips - फोटो : pixabay

दिवाली के मौके पर कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को बोनस देती हैं। ज्यादातर लोग दिवाली पर मिले बोनस के पैसों को एफडी में जमा करवा देते हैं या फिर उससे कुछ खरीदारी करते हैं। हालांकि पैसों को ग्रो करने का सबसे बढ़िया विकल्प निवेश है। अगर आप अपने पैसों को सही जगह पर और समझदारी के साथ इन्वेस्ट करते हैं, तो उस पर एक अच्छा रिटर्न आप प्राप्त कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको निवेश से जुड़ी कुछ ऐसी टिप्स देने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने पैसों को एक अच्छी जगह पर इन्वेस्ट कर सकते हैं। इन क्षेत्रों में निवेश करने के बाद भविष्य में आपको एक अच्छा मुनाफा मिलेगा, जो कि आपके आने वाले कल को सुरक्षित करने का काम करेगा। इन पैसों की मदद से आप आत्मनिर्भर जीवन जी सकेंगे। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उन क्षेत्रों के बारे में, जहां पर निवेश करके आप अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। 

Investment Tips you can earn lots of profit after investing your Diwali 2021 bonus in these sectors
Investment Tips - फोटो : pixabay

म्यूचुअल फंड

विशेषज्ञों की मानें तो लंबे समय के लिए अगर आप निवेश कर रहे हैं, तो म्यूचुअल फंड सबसे बढ़ियां विकल्प है। मार्केट के अप्स एंड डाउन्स का म्यूचुअल फंड पर सीधा असर पड़ता है। वहीं लॉन्ग टर्म में ये आपको एक जबरदस्त मुनाफा देगा। आप अपने दिवाली बोनस को वन टाइम इसमें इन्वेस्ट कर सकते हैं।

Investment Tips you can earn lots of profit after investing your Diwali 2021 bonus in these sectors
Investment Tips - फोटो : pixabay

पेटीएम आईपीओ

8 नवंबर को पेटीएम का आईपीओ लॉन्च होने जा रहा है। ऐसे में आप अपने दिवाली बोनस का निवेश पेटीएम के आईपीओ में कर सकते हैं। अगर आपका आईपीओ खुलता है, तो ज्यादा संभावना है कि आप एक अच्छा लाभ अर्जित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Investment Tips you can earn lots of profit after investing your Diwali 2021 bonus in these sectors
Investment Tips - फोटो : pixabay

इंडेक्स फंड

आप अपने दिवाली बोनस के पैसों का निवेश इंडेक्स फंड में भी कर सकते हैं। इंडेक्स फंड निवेश बाजार जोखिमों के आधीन आते हैं। इसमें निवेश करके आप लॉन्ग टर्म में एक अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इस वक्त इंडेक्स फंड में पैसों को निवेश करना थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है क्योंकि निफ्टी और सेंसेक्स काफी ऊपर चल रहे हैं।
विज्ञापन
Investment Tips you can earn lots of profit after investing your Diwali 2021 bonus in these sectors
Investment Tips - फोटो : pixabay

स्टॉक मार्केट

अगर आप अपने पैसों को शॉर्ट टर्म में ग्रो करना चाहते हैं, तो आप रिसर्च करके उन कंपनियों के शेयर्स खरीद सकते हैं जिनका भविष्य काफी अच्छा दिख रहा है। आप अपने दिवाली बोनस के पैसों से देश की चुनिंदा आईटी से जुड़ी कंपनियों के शेयर्स भी खरीद सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed