फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर भारत के बाजार में नहीं मिल रहा है 'रूहअफजा', लोग हुए परेशान, हमदर्द बोला-जारी है उत्पादन

Sat, 13 Apr 2019 01:26 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 13 Apr 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
roohafza fresh stock is not available in most cities of northern india
roohafza

गर्मियों में हर घर में शीतल पेय के तौर पर मौजूद रहने वाला रूहअफजा बाजार से गायब हो गया है। उत्तर भारत के कई शहरों के अलावा ऑनलाइन भी यह नहीं मिल रहा है। अमर उजाला ने इस बारे में दिल्ली एनसीआर समेत कई यूपी के कुछ शहरों में इसकी उपलब्धता के बारे में पता किया तो बहुत कम जगह यह मिल रहा है। 

roohafza fresh stock is not available in most cities of northern india
roohafza

पुराना स्टॉक है मौजूद

दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के अलावा आगरा, एटा, इटावा, कानपुर, अलीगढ़, लखनऊ आदि जगह पर मौजूद ज्यादातर छोटी और बड़ी दुकानों पर यह नहीं है। जिनके पास इसका स्टॉक पड़ा हुआ है वो पिछले साल जुलाई का है। वहीं यूपी के भी कई शहरों में इसका पुराना स्टॉक ही बिक रहा है। 

roohafza fresh stock is not available in most cities of northern india
hamdard

ऑनलाइन के अलावा इन स्टोर्स पर भी नहीं मौजूद

अमर उजाला ने इस बारे में पड़ताल की तो पता चला कि दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर प्रमुख बड़े स्टोर्स जैसे कि  बिग बाजार, मोर, स्पेंसर्स आदि में रूहअफजा स्टॉक से गायब है। विशाल मेगामार्ट में जून 2018 और इसके बाद का स्टॉक मिल रहा है। लेकिन यह भी सीमित संख्या में उपलब्ध है। 

वहीं अमेजन पर यह 135 रुपये में उपलब्ध है, लेकिन इसके लिए आपको 80 रुपये अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज के तौर पर देने पड़ेंगे। ग्रोफर्स, बिगबास्केट, वेजी इंडिया, मिल्कबास्केट, फ्लिपकार्ट जैसे ग्रोसरी डिलीवरी मोबाइल ऐप पर यह मिल नहीं रहा है। इन सभी जगह पर यह ऑउट ऑफ स्टॉक बता रहा है। अमर उजाला.कॉम रूहआफजा की उपलब्धता को मार्च महीने से ही ट्रैक कर रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
roohafza fresh stock is not available in most cities of northern india
hamdard

हमदर्द का बयान--जारी है उत्पादन

हालांकि इस बारे में जब हमने रूहअफजा को बनाने वाली कंपनी से संपर्क किया तो फिर कंपनी के ब्रांड मैनेजर का कहना था कि रूहअफजा का उत्पादन लगातार हो रहा है। कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि रुहअफजा को तैयार करने में जिस कच्चे माल का प्रयोग होता है, उसकी कमी हो गई थी, जिसकी वजह से पूरे देश में यह उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। अब उत्पादन शुरू होने के बाद इसे जल्द ही पूरे देश में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी के मालिकों में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है और हमदर्द बंद नहीं होने वाली है। 

विज्ञापन
roohafza fresh stock is not available in most cities of northern india
- फोटो : amarujala

शीतल पेय के तौर पर होता है प्रयोग

रूहअफजा का प्रयोग लोग शरबत, दूध, लस्सी व चुस्की जैसे उत्पादों में करते हैं। फिलहाल रामनवमी, ईद, बैसाखी, महावीर जयंती, गंगा दशहरा जैसे कई प्रमुख त्योहार आने वाले हैं, जिनमें लोग इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा संख्या में करते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed