बॉलीवुड एक्टर्स का करियर कई उतार-चढ़ाव से भरा होता है। जरूरी नहीं है कि फिल्मी सितारों की सभी फिल्में सुपरहिट हो। इसलिए तकरीबन हर बॉलीवुड एक्टर का साइड बिजनेस होता है। वे विज्ञापन, फोटोशूट करवाकर और सोशल मीडिया शेयरिंग के जरिए भी पैसे कमाते हैं और कंपनियों में भी अपना पैसा निवेश करते हैं। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने घरेलू शॉर्ट वीडियो एप चिंगारी में निवेश किया है। सलमान चिंगारी के ब्रांड एंबेसडर भी होंगे। कंपनी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि सलमान ने कितना निवेश किया है।
सलमान खान: फिल्मों के अलावा ऐसे करोड़ों रुपये कमा रहे हैं भाईजान, इस कंपनी में किया निवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस संदर्भ में चिंगारी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित घोष ने कहा कि, 'यह चिंगारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी है। हमारा प्रयास भारत के हर राज्य तक पहुंचने का है। हम सलमान खान के वैश्विक ब्रांड एंबेसडर और निवेशक के रूप में हमारे साथ जुड़ने से खुश हैं।' घोष ने कहा कि उन्हें इस साझेदारी से चिंगारी को नई ऊंचाइयां प्राप्त करने का भरोसा है।
आइए जानते हैं इसपर सलमान खान ने क्या कहा।
सलमान खान ने इस बारे में कहा कि चिंगारी ने अपने उपभोक्ताओं और सामग्री निर्माताओं के लिए मूल्य जोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे यह पसंद आया कि कैसे चिंगारी ने इतने कम समय में आकार लिया। यह ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक लाखों लोगों को अपनी अनूठी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने वाला एक मंच है।'
अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर सलमान कई हिट फिल्में दे चुके हैं और अब बॉलीवुड में उनके नाम का डंका बजता है। उनकी फिल्में करोड़ों रुपये की कमाई करती हैं और दर्शकों के दिलों में एक अलग छाप भी छोड़ती हैं। लगभग 22 सालों से भी ज्यादा समय से सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और एक लग्जरी लाइफ जी रहे हैं।
आइए जानते हैं उनकी कमाई के बारे में।
सलमान का खुद का ब्रांड बीइंग ह्यूमन है और वे कई दूसरे ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जिसके लिए वे आठ से 10 करोड़ रुपये तक लेते हैं। एक समय था जब सलमान की पहली कमाई 75 रुपये थी, लेकिन अब वे हर महीने करोड़ों की कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैसे एक फिल्म के लिए सलमान खान 60 करोड़ रुपये तक लेते हैं। लेकिन कई फिल्मों के लिए उन्हें इससे भी ज्यादा फीस मिली है। सलमान की कुल संपत्ति लगभग 360 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2304 करोड़ रुपये है।