आधार कार्ड बड़े काम की चीज है। इसके बिना आपके कई जरूरी काम रुक सकते हैं। इसे यूआईडीएआई जारी करता है, जिसपर आधार संख्या लिखी होती है। यह एक अद्वितीय संख्या होती है, कोई भी निवासी दोहरी संख्या नहीं रख सकता, क्योंकि यह उनके व्यक्तिगत बायोमेट्रिक से जुड़ा होता है। इस वजह से भारतीय नागरिकों के लिए यह एक अहम दस्तावेज बन गया है। इसलिए आधार कार्ड को संभाल कर रखना बहुत जरूरी होता है। हालांकि अगर इसकी हार्ड कॉपी खो भी गई या कट-फट या गल गई तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है, आपका कोई भी काम रुकेगा नहीं। आप आसानी से घर बैठे आधार कार्ड की सॉफ्ट कॉपी निकाल सकते हैं, जिसे ई-आधार कहा जाता है। यह काम बेहद ही आसान है। बस आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे और घर बैठे दोबारा अपना आधार कार्ड पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...
{"_id":"615ac75f8ebc3e6251104e83","slug":"uidai-lost-aadhaar-card-recovering-and-e-aadhaar-download-process-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: आधार कार्ड की हार्ड कॉपी खो गई तो घबराएं नहीं, इस आसान तरीके से घर बैठे पा सकते हैं दोबारा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
काम की बात: आधार कार्ड की हार्ड कॉपी खो गई तो घबराएं नहीं, इस आसान तरीके से घर बैठे पा सकते हैं दोबारा
Mon, 04 Oct 2021 02:58 PM IST
सोनू शर्मा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अब आप सोच रहे होंगे कि क्या आधार कार्ड का डिजिटल वर्जन हार्ड कॉपी की तरह ही मान्य होती है? तो इसका जवाब है- हां। यूआईडीएआई के मुताबिक, आधार से जुड़े सभी कामों के लिए ई-आधार फिजिकल कॉपी जितना ही उपयोगी होता है, यानी दोनों में कोई फर्क नहीं होता।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कैसे डाउनलोड करें आधार की सॉफ्ट कॉपी?
- uidai.gov.in या eaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट से घर बैठे आप आधार की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आप वेबसाइट ओपन करके 'माई आधार' पर क्लिक करें। फिर वहां डाउनलोड आधार का सेक्शन खुलेगा। इसमें आप तीन तरह से ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- आधार संख्या, एनरोलमेंट आईडी और वर्चुअल आईडी की मदद से ई-आधार डाउनलोड किया जा सकता है। इनमें से किसी एक ऑप्शन को चुनकर आप आगे बढ़ सकते हैं। फिर आप ये भी चुन सकते हैं कि आपको मास्क्ड आधार चाहिए या बिना मास्क्ड। अब आपको कैप्चा कोड डालना होगा और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा। अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आया होगा, उसे बॉक्स में भर दें और अपना ई-आधार डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ई-आधार को आप फोन, कंप्यूटर, पेन ड्राइव, मेल आदि में, यानी कहीं भी आसानी से सेव करके रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे प्रिंट कराकर आधार की हार्ड कॉपी के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।