पांच नवंबर को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का 31वां जन्मदिन है। कोहली अपनी लाजवाब बल्लेबाजी के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। खेल के अलावा कोहली ब्रांड वैल्यू में भी आगे हैं। आइए जानते हैं 2018 में उन्होंने कितने पैसे कमाए थे।
Birthday Special: करोड़पति हैं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, एक साल में कमाए इतने पैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2018 में कमाए थे 160 करोड़ से ज्यादा पैसे
फोर्ब्स के मुताबिक, विराट कोहली ने साल 2018 में कुल 24 मिलियन डॉलर यानी लगभग 160 करोड़ रुपये से ज्यादा (1,60,93,20,000) की कमाई की थी। जिसमें उन्होंने चार मिलियन डॉलर (लगभग 27 करोड़ रुपये) सैलेरी से, तो 20 मिलियन डॉलर (लगभग 134 करोड़ रुपये) एंडोर्समेंट के जरिए कमाए थे। ये आंकड़ा 2018 का है। अगली स्लाइड में जानते हैं उन्होंने इंस्टाग्राम से कितने पैसे कमाए हैं।
इतनी है कोहली की ब्रांड वैल्यू
इस साल शुरुआत में खबर आई थी कि सेलिब्रिटी ब्रांड एंडोर्समेंट कंपनी डफ एंड फेल्प की एक रिपोर्ट के अनुसार, 31 वर्षीय कोहली की ब्रांड वैल्यू में 18 फीसदी का इजाफा हुआ है। विराट कोहली ने फिल्म अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। कोहली पहले पायदान पर विराजमान हैं। कोहली की ब्रांड वैल्यू 17.1 करोड़ डॉलर आंकी गई है।
वहीं दूसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण (103 मिलियन डॉलर), तीसरे स्थान पर अक्षय कुमार (67 मिलियन डॉलर), चौथे स्थान पर रणवीर सिंह (63 मिलियन डॉलर) और पांचवे स्थान पर शाहरुख खान (61 मिलियन डॉलर) पर हैं।
17 ब्रांड्स के अंबेसडर हैं कोहली
विराट कोहली फिलहाल 17 कंपनियों के ब्रांड अंबेसडर हैं। इनमें ऑडी, मान्यवर, एमआरएफ टायर, बूस्ट हेल्थ ड्रिंक, जियोनी मोबाइल फोन शामिल हैं। कोहली की ब्रांडिंग से होने वाली रोजाना की कमाई छह करोड़ रुपये के पार चली गई है। आप को मालूम हो कि विराट महंगी घड़ी पहनने के साथ अपने फिटनेस पर भी खूब ध्यान देते हैं। उनकी एक घड़ी की कीमत 69 लाख 12 हजार रुपये है।