फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क दुर्घटना पर किया ये काम तो हो सकती है जेल, लगेगा जुर्माना

Fri, 07 Jun 2019 12:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 07 Jun 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
you can be arrested and fined if you do photography in accident

भारत में जब भी कोई सड़क दुर्घटना होती है, तो वहां लोगों की भीड़ लग जाती है। लोग फोटो खींचने लग जाते हैं और वीडियो भी बनाते हैं। ऐसे में सड़क में जाम लग जाता है। जाम की वजह से दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत आती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 

you can be arrested and fined if you do photography in accident

इस संदर्भ में नोएडा पुलिस ने अहम निर्णय लिया है। पुलिस के अनुसार अगर सड़क दुर्घटना के समय कोई भी फोटो खींचता है या वीडियो बनाता है तो उस पर जुर्माना लगेगा। इतना ही नहीं, उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। दरअसल जनवरी 2019 से लेकर मई 2019 तक सड़क दुर्घटनाएं काफी बढ़ी हैं, जिसकी वजह से ये निर्णय लिया गया। इस अवधि में नोएडा में 481 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिसमें 220 लोगों की मौत हुई और 393 लोग घायल हुए।

you can be arrested and fined if you do photography in accident

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने कहा है कि, 'सड़क दुर्घटना के काफी मामले सामने आए हैं। लोगों द्वारा फोटो खींचे जाने की वजह से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में देरी हो जाती है, जिसकी वजह से लोगों की मौत भी हुई है। घायल व्यक्तियों को उचित समय पर उपचार पहुंचाने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
you can be arrested and fined if you do photography in accident
मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 122 और 177 के तहत ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके साथ ही सेक्शन 177 के तहत 100 रुपये से लेकर 300 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed