फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं जानलेवा ना बन जाए गर्मी से राहत देने वाला AC, ऑन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 06 Jun 2019 02:38 PM IST
Prachi Priyam बीबीसी हिन्दी, अमर उजाला
बीबीसी हिन्दी, अमर उजाला Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 06 Jun 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
Is the use of Air Conditioners good or bad for health in summer
ac

गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है...एसी ठीक करवा लेते हैं। गैस, कॉइलिंग चेक करवा लेते हैं, अब जरूरत महसूस होने लगी है...



शायद कुछ ऐसा ही सोचकर गुरुग्राम के सेक्टर-92 के सेरा हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले वासु ने एसी रिपेयर करने के लिए उन दो लोगों को बुलाया होगा। वो दो लोग अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनकी मौत हो चुकी है। एसी में गैस भरने के दौरान एसी का कंप्रेसर ब्लास्ट कर गया और उनकी मौत हो गई। जिस ऐप कंपनी से ये दोनों मृतक आए थे उस कंपनी के सीईओ समेत दो अन्य लोगों पर आईपीसी की धारा 304, 337 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Is the use of Air Conditioners good or bad for health in summer
ac

लेकिन क्या इस दुर्घटना को होने से रोका जा सकता था?
सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (CSE) में प्रोग्राम मैनेजर अविकल सोमवंशी कहते हैं कि खतरा तो हर चीज में बना रहता है लेकिन ये जरूर है कि अगर सावधानी बरती जाती तो शायद ऐसा नहीं होता। अगर अच्छी कंपनी की एसी खरीदी गई है तो उसे चार-पांच साल तक रिपेयर कराने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन यह बहुत हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि कंप्रेसर लगा कहां है। अगर कंप्रेसर ऐसी जगह लगा है जहां जहरीली गैसें ज्यादा हैं तो कंप्रेसर जल्दी खराब हो जाएगा। ऐसे में कंप्रेसर की दिशा का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

 

 

Is the use of Air Conditioners good or bad for health in summer
mechanic

अगर आप एसी रिपेयर करवा रहे हैं तो कुछ बातों को जहन में रखना बेहद जरूरी है...

  • जब भी मैकेनिक को बुलाएं, उसकी परख जरूर करें। अकुशल मैकेनिक से काम कराने से बचें। जब वो आए तो उससे सारी जानकारी लें, उसका अनुभव जांच लें और ये भी तय कर लें कि उसने जहां से प्रशिक्षण लिया है वो मान्यता प्राप्त संस्थान हो।
  • मैकेनिक के पास सारे संसाधन हों, ये सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है। सुरक्षा के लिहाज़ से और काम करने के लिहाज से।
  • जहां भी एसी के रिपेयरिंग और गैस-फिलिंग का काम हो रहा हो वो जगह बंद न हो। खुली जगह पर ही ये कम करना सुरक्षित रहेगा।
  • जिस समय एसी रिपेयरिंग का काम हो रहा हो उस समय बहुत अधिक भीड़ न करें। खासतौर पर बच्चों को तो दूर ही रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Is the use of Air Conditioners good or bad for health in summer
ac

एसी खरीदते वक्त भी ध्यान में रखनी चाहिए ये बातें-

  • अगर बहुत जरूरी न हो तो विंडो एसी को ही प्राथमिकता दें क्योंकि विंडो एसी की देखरेख, स्प्लिट की तुलना में आसान होती है।
  • जब भी एसी खरीदें तो किसी मानक कंपनी से ही खरीदें ताकि एसी जब भी खराब हो कंपनी से संपर्क किया जा सके। मानक कंपनियां वॉरंटी भी देती हैं जिससे अच्छी सर्विसिंग की गारंटी हो जाती है।
  • एसी में जो गैस भरी जाती है उसकी क्वालिटी भी कंपनी-कंपनी पर निर्भर करती है, तो पर्याप्त जांच-पड़ताल के बाद ही एसी खरीदें।

 

विज्ञापन
Is the use of Air Conditioners good or bad for health in summer
ac

एसी में गड़बड़ी का ऐसे चलता है पता-
तो इसका जवाब है, नहीं। कई बार एसी से रिसने वाली गैस भी मौत का कारण बन सकती है। यूं तो इस गैस की कोई गंध नहीं होती है। लेकिन इसके बावजूद भी गैस लीक इन कुछ वजहों से होती है, जिस पर ध्यान रखकर इसका पता लगाया जा सकता है-

  • अगर आपकी एसी सही से फिट नहीं है
  • जिन कॉइल्स में गैस दौड़ती है, वो सही से काम करें
  • पुराने एसी की ट्यूब में लगी जंग
  • अगर एसी अच्छे से ठंडा नहीं कर रही हो
  • हर सीजन में सर्विस करवाएं।

  • दिन में एक बार कमरे की खिड़कियां-दरवाजे जरूर खोल दें, ताकि प्रदूषित हवा निकल सके
  • सर्विस किसी भरोसेमंद, सर्टिफाइड मैकेनिक से करवाएं
  • गैस की क्वालिटी का ध्यान रखें
  • गलत गैस डालने से भी दिक्कत होती है
  • सारे वक्त कमरे, खिड़कियों को बंद न रखें 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed