सब्सक्राइब करें

Credit Card Tips: भूल कर भी इन कामों के लिए ना करें क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल, वरना होगा बड़ा नुकसान

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 13 Nov 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
Credit card Tips Never use your credit cards for these tasks otherwise you will face big loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

आज की इस उपभोक्तावादी संस्कृति में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल जम कर किया जा रहा है। लोग बड़े पैमाने पर चीजों की खरीदारी के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं। इसी वजह से बीते कुछ सालों में इसका चलन काफी बढ़ा है। आजकल तो कई बड़ी ई कॉमर्स कंपनियां क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के लिए बड़े बड़े ऑफर्स भी देती हैं। इस कारण कई लोग इन लुभावने ऑफर का लाभ उठाने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड को जनरेट करते हैं। हालांकि लोगों को ये पता नहीं होता कि क्रेडिट कार्ड एक कर्ज है। अगर आप समय पर इसका भुगतान नहीं करते तो आपका सिबिल स्कोर खराब होता है। ऐसे में आपको काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन बातों का बताने वाले हैं, जिनका क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से -

Trending Videos
Credit card Tips Never use your credit cards for these tasks otherwise you will face big loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

एटीएम के जरिए कैश निकालना

क्रेडिट कार्ड से किए गए भुगतान के लिए आपको एक महीने का समय मिलता है। वहीं एटीएम से कैश निकालने पर आपको भुगतान के लिए कोई समय नहीं मिलता है। कैश निकालने के तुरंत बाद ब्याज लगने की शुरुआत हो जाती है। ये ब्याज दर 2.5 से 3.5 प्रतिशत महीना हो सकती है। वहीं इस पर फ्लैट ट्रांजेक्शन भी देना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Credit card Tips Never use your credit cards for these tasks otherwise you will face big loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

लिमिट से अधिक ना करें खर्च

अक्सर लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल उसकी लिमिट से भी ज्यादा करने लगते हैं। क्रेडिट कार्ड की लिमिट से अधिक खर्च करने पर कंपनी द्वारा इस पर चार्ज वसूला जाता है। वहीं दूसरी तरफ अगर आप लिमिट के 30 प्रतिशत से ज्यादा खर्च करते हैं, तो ऐसे में आपका सिबिल स्कोर भी खराब होता है।

Credit card Tips Never use your credit cards for these tasks otherwise you will face big loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन

अगर आप विदेश यात्रा पर हैं और वहां पर अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ट्राजैक्शन के लिए करते हैं, तो ऐसे में आपको फॉरेन करेंसी ट्रांजैक्शन फीस को चुकाना पड़ेगा। इस पर एक्सचेंज्ड रेट का भी असर पड़ता है। 

विज्ञापन
Credit card Tips Never use your credit cards for these tasks otherwise you will face big loss
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मिनिमम ड्यू का भुगतान

क्रेडिट कार्ड के बिल दो तरह से ड्यू होते हैं।  पहला टोटल अमाउंट ड्यू और दूसरा मिनिमम अमाउंट ड्यू। मिनिमम अमाउंट ड्यू को चुकाने पर कार्ड ब्लॉक नहीं होता है। इसका इस्तेमाल आप ड्यू डेट के बाद भी कर सकते हैं। हालांकि इसके बाद आपके ऊपर मोटा ब्याज लगेगा। ऐसे में क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करते वक्त टोटल ड्यू अमाउंट का भी जरूर भुगतान करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed