फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल से पहले जान लें पीपीएफ खाते के फायदे, हमेशा पैसों से भरी रहेगी आपकी जेब

Thu, 26 Dec 2019 02:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 26 Dec 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
best government scheme for investment and earn money

साल 2019 को खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। 2019 के खत्म होने से पहले हम आज आपको पोस्ट ऑफिस के पब्लिक प्रोविडेंट फंड खाते के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने से आपको मोटा मुनाफा होगा और आपकी जेब हमेशा पैसों से भरी रहेगी।

एक साल में 500 रुपये का निवेश

पोस्ट ऑफिस के पब्लिक प्रोविडेंट फंड खाते से आम लोगों को काफी फायदा होता है। इस खाते में आपको एक वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपये जमा करने होंगे। ध्यान रहे कि इसके तहत आप एक साल में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा जमा नहीं करा सकते है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर आपने अपने और अपने बच्चों के नाम पर पीपीएफ खाता खुलवा रखा है, तो सारे खाते मिलाकर अधिकतम निवेश की रकम 1.5 लाख रुपये होनी चाहिए। लिमिट से ज्यादा निवेश करने पर अतिरिक्त रकम पर ब्याज नहीं मिलेगा और ना ही इस पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट मिलेगी। 

best government scheme for investment and earn money

मिलेगा मोटा ब्याज

इसका प्रावधान पीपीएफ एक्ट, 1968 में किया गया है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 15 साल है। पीपीएफ खाते में एक साल में आप अधिकतम 12 बार पैसे डाल सकते हैं। हालांकि अगर आप चाहें, तो बार-बार पैसे डालने की जगह एकमुश्त रकम भी निवेश कर सकते हैं। इसके तहत आपको सालाना आठ फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलेगा। 

टैक्स में भी मिलती है छूट

इतना ही नहीं, पीपीएफ में निवेश की गई रकम पर इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 80C के तहत टैक्स डिडक्शन मिलता है। खास बात ये है कि निवेश पर जो ब्याज मिलता है, वह भी सेक्शन 10 के तहत टैक्स छूट के दायरे में आता है।

आगे जानते हैं आप पीपीएफ खाता कैसे खुलवा सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: यहां पर सात पैसे में मिलता है एक लीटर पेट्रोल, लोग उठा रहे हैं पूरा लाभ

best government scheme for investment and earn money

लोन की भी मिलती है सुविधा

इसके साथ ही खाता खुलने के तीसरे वित्त वर्ष से आपको लोन की सुविधा भी मिलेगी।

ऐसे खोलें पीपीएफ खाता

अगर आप पीपीएफ खाता खोलना चाहते हैं, तो सरकार द्वारा कई पोस्ट ऑफिस और बैंकों में ये सुविधा उपलब्ध है। कुछ बैंक ग्राहकों को ऑनलाइन भी पीपीएफ खाता खोलने की सुविधा देते हैं। अगर आपने जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) खाता या एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) खाता खुलवा रखा है, तो भी आप पीपीएफ खाता खुलवा सकते हैं। नॉमिनी बनाने के लिए आपको खाता खोलते समय फॉर्म- E भरना होगा। 

यह भी पढ़ें: खास सुविधा: पीएफ खाते से भी मिलता है लोन, आसानी से चुका पाएंगे ईएमआई 

विज्ञापन
विज्ञापन
best government scheme for investment and earn money

100 रुपये में खुलवा सकते हैं खाता

इसकी सबसे खास बात यह है कि आप महज 100 रुपये में पब्लिक प्रोविडेंट फंड खाता खुलवा सकते हैं। 

पांच तारीख तक निवेश करना लाभदायक

पीपीएफ खाते में एक से पांच तारीख तक पैसे डालना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके ब्याज का आकलन हर महीने की पांच तारीख तक खाते के मिनिमम बैलेंस पर किया जाता है। इसलिए अगर आप पांच तारीख तक पैसे डाल देते हैं तो आपका मिनिमम बैलेंस बढ़ जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed