लगातार चढ़ती सोने की कीमतों के बीच सरकार ने सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी सस्ता सोना खरीद सकते हैं और आज इसका पहला दिन है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर ना करें। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट मिलेगी। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।
इस सरकारी योजना के तहत आज से सस्ते में खरीद सकते हैं सोना, सिर्फ पांच दिनों तक है मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ते में सोना खरीदने का पहला दिन आज
योजना के तहत निवेश करने की अवधि दो मार्च से शुरू हो गई है और छह मार्च को इसका आखिरी दिन है। सरकार की ओर से योजना में निवेश के लिए पांच दिन तक का समय दिया गया है। बीते दिनों सोने का दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा था, लेकिन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत आप सस्ते में सोना खरीद सकते हैं। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह 10वीं सीरीज है। अगली स्लाइड में जानते हैं सोने की कीमत और योजना के बारे में।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार दे रही एक करोड़ रुपये जीतने का मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम
ये है सोने की कीमत
योजना के तहत आप 4,260 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 42,600 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल की कीमत में फिर आई बड़ी गिरावट, आपके शहर में इतना हुआ दाम
होगा इतना फायदा
यानी ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,255 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 42,550 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा। जबकि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत करीब 43,000 रुपये प्रति दस ग्राम है। अगली स्लाइड में जानते हैं आप इसके खरीदारी कहां से कर सकते हैं और कैसे आपको आयकर छूट मेलिगी।
आगे जानते हैं इसके तहत आप निवेश कहां से कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: खुशखबर: उड़ान के दौरान मिलेगी WiFi सेवा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
यहां से कर सकते हैं निवेश
गोल्ड बॉन्ड आप बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इसके तहत आपको आयकर छूट कैसे मिलेगी।