फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: इस सरकारी स्कीम में रोजाना 27 रुपये निवेश कर पाएं 10.62 लाख

Sun, 24 Nov 2019 01:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 24 Nov 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
how to invest in government scheme and earn money easily at home

महंगाई के इस दौर में अपने परिवार की इच्छाएं पूरी करना मुश्किल हो जाता है। कई बार हम पैसों की बचत करते हैं लेकिन किसी ना किसी कारण से वो खर्च हो ही जाते हैं। पूरे दिन मेहनत करने के बाद भी जब जरूरत के समय के लिए हाथ में पैसे नहीं होते तो बहुत दुख होता है। ऐसे में हम आज आपको जीवन बीमा निगम (LIC) की ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके माध्यम से आपके लिए अपनी जरूरतें पूरी करना आसान हो जाएगा और आपका भविष्य संवर जाएगा। 

how to invest in government scheme and earn money easily at home

एलआईसी की इस खास पॉलिसी का नाम है न्यू एंडोमेंट प्लान - 814 (New Endowment Plan - 814)। इस प्लान के तहत आप रोजाना महज 27 रुपये जमा कर 10 लाख 62 हजार रुपये तक की राशि प्राप्त कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसमें आपको टैक्स में भी छूट मिलेगी। आइए जानते हैं इस पॉलिसी के बारे में।

how to invest in government scheme and earn money easily at home

एलआईसी के न्यू एंडोमेंट प्लान - 814 में आपका कुल निवेश तीन लाख रुपये का होता है और इसपर आपको चार लाख 32 हजार रुपये बोनस के रूप में मिलता है। इतना ही नहीं, आपको तीन लाख 30 हजार रुपये का फाइनल एडिशनल बोनस यानी एफएबी भी मिलेगा। टैक्स छूट की बात करें तो इस प्लान के जरिए आप सालाना 3053 रुपये का टैक्स बचा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to invest in government scheme and earn money easily at home

अगर आप 32 साल के हैं और आप एलआईसी का ये प्लान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो प्लान के तहत आपको 30 साल तक निवेश करना होगा। रोजाना 27 रुपये निवेश करने से आपका कुल प्रीमियम करीब तीन लाख होगा। तीन लाख के प्रीमियम पर अगर आप बोनस और फाइनल एडिशनल बोनस की राशि जोड़ लें तो ये 10 लाख 62 हजार रुपये होगा। इस तरह आपको सात लाख 62 हजार रुपये का मुनाफा होगा।   

विज्ञापन
how to invest in government scheme and earn money easily at home

एलआईसी की पॉलिसी के तहत आपको भुगतान का विकल्प भी मिलेगा। राशि का भुगतान आप सालाना, छह महीने पर, तीन महीने पर, या हर महीने कर सकते हैं। इस स्कीम से जुड़ी अन्य जानकारी आप एलआईसी की वेबसाइट से ले सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed