{"_id":"5deddc728ebc3e1c181dd4b5","slug":"open-business-by-narendra-modi-government-scheme-mudra-yojna-earn-money-easily","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार की मदद से खोलें अपना बिजनेस, होगा छह लाख रुपये का मुनाफा!","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
मोदी सरकार की मदद से खोलें अपना बिजनेस, होगा छह लाख रुपये का मुनाफा!
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप अपनी नौकरी से परेशान आ गए हैं और अपना कारोबार खोलने का विचार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम आपको एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपना कारोबार खोल मोटी कमाई कर सकेंगे। खास बात ये है कि इसके लिए केंद्र सरकार भी आपको मदद करेगी और आपको 80 फीसदी तक लोन देगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।
2 of 6
आप सरकार की मदद से साबुन बनाने की फैक्ट्री शुरू कर सकते हैं। इसके लिए मुद्रा योजना के तहत सरकार आपको 80 फीसदी तक लोन देगी। मुद्रा योजना की मदद से आपको आसानी से लोन मिल जाएगा और आपको इसके लिए केवल चार लाख रुपये ही खर्च करने होंगे।
3 of 6
छोटे शहरों, कस्बों और गांवों से लेकर हर जगह साबुन की मांग काफी ज्यादा है, इसलिए आपका ये कारोबार काफी चलेगा। मुद्रा स्कीम की प्रोजेक्ट प्रोफाइल रिपोर्ट के अनुसार, आप सालाना करीब चार लाख किलो का प्रोडक्शन कर सकेंगे। इसका मूल दाम 47 लाख रुपये होगा। इसका खर्च देने के बाद आपको सालाना छह लाख रुपये का मुनाफा होगा।
अगर आप इसपर विचार कर रहे हैं, तो बता दें कि इसके लिए आपके पास 750 स्क्वायर फुट का एरिया होना जरूरी है, जिसमें से 500 स्क्वायर फीट कवर्ड और बाकी का अनकवर्ड होना चाहिए। मशीन लगाने की लागत महज एक लाख रुपये होगी।
इस कारोबार को खोलना में कुल 15,30,000 रुपये खर्च होंगे, जिसमें से आपको 3,82,000 रुपये ही खर्च करने होंगे। हालांकि इसको शुरू करने के लिए आपको ये दिखाना होगा कि आपके पास 4.23 लाख रुपये हैं। सरकार की ओर से वर्किंग कैपिटल लोन के रूप में आपको नौ लाख रुपये मिलेंगे, टर्म लोन के तौर पर 3.65 लाख रुपये मिलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।