Hindi News
›
Photo Gallery
›
Business
›
Post Office Gram Suraksha Scheme you can get 35 lakhs rupees after investing 1500 rupees per month
{"_id":"61e93e9894074167fd11efa8","slug":"post-office-gram-suraksha-scheme-you-can-get-35-lakhs-rupees-after-investing-1500-rupees-per-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gram Suraksha Yojana: मात्र 1500 रुपये महीने निवेश करने पर मिलेगी 34.60 लाख रुपये की राशि, जानें इस खास स्कीम के बारे में","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Gram Suraksha Yojana: मात्र 1500 रुपये महीने निवेश करने पर मिलेगी 34.60 लाख रुपये की राशि, जानें इस खास स्कीम के बारे में
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 20 Jan 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम ग्राम सुरक्षा योजना है। इस योजना में निवेश करके आप अच्छा खासा रिटर्न पा सकते हैं। आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में पैसों को बचाकर बैंक में रखना अप्रासंगिक हो चुका है। बढ़ती मुद्रास्फीती आपके बचत किए हुए पैसों के मूल्य को धीरे धीरे खत्म कर रही है। ऐसे में एक अच्छा रिटर्न पाने के लिए आपको अपने पैसों को सही जगह पर निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना के बारे में बात करने वाले हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना में पैसों को निवेश कर रहे हैं। ये स्कीम निवेश के लिए एक बढ़िया विकल्प है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
2 of 5
पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना
- फोटो : Istock
19 साल से 55 वर्ष के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक इस स्कीम में निवेश कर सकता है। इस योजना में आप 10 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। वहीं बात अगर प्रीमियम की करें, तो उसे आप मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक आधार पर भर सकते हैं।
Trending Videos
3 of 5
पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना
- फोटो : Istock
इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई फायदे मिलते हैं। इसके अंतर्गत आप लोन का बेनिफिट भी उठा सकते हैं। हालांकि, लोन की सुविधा का लाभ आप योजना में 4 साल निवेश करने के बाद ही उठा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना
- फोटो : Istock
अगर आप 19 साल के हैं और 10 लाख रुपये की ग्राम सुरक्षा योजना को खरीदते हैं, तो 55 साल के लिए आपको हर महीने 1515 रुपये का प्रीमियम भरना होगा। वहीं अगर आप 58 साल के लिए इसे खरीदते हैं तो प्रीमियम की रकम 1463 रुपये मासिक अदा करनी होगी। इसके अलावा 60 साल के लिए आपको 1411 रुपये मासिक प्रीमियम भरना होगा। प्रीमियम के 55 साल होने पर स्कीम के ग्राहकों को 31.60 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
पोस्ट ऑफिस ग्राम सुरक्षा योजना
- फोटो : Istock
वहीं 58 साल पूरे होने पर उसको 33.40 लाख रुपये और 60 साल होने पर 34.60 लाख का मैच्योरिटी बेनिफिट मिलेगा। ऐसे में ये स्कीम आपके वृद्धावस्था को सुरक्षित करने का काम करेगी। ग्राम सुरक्षा योजना के अंतर्गत ये रकम व्यक्ति के 80 वर्ष के होने पर उसको सौंप दी जाती है। वहीं अगर व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, तो ये राशि व्यक्ति के कानूनी उत्तराधिकारी को मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।