सब्सक्राइब करें

काम की बात: RBI रिटेल डायरेक्ट स्कीम में निवेश करने पर होगी बंपर कमाई, जानिए इसके बारे में सबकुछ

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 12 Nov 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
RBI retail direct scheme know all details about this scheme
RBI retail direct scheme - फोटो : pixabay

अब भारतीय लोग भी बॉन्ड मार्केट में अपने पैसों को निवेश कर सकेंगे। सरकार ने आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम की शुरुआत कर दी है। बॉन्ड मार्केट में निवेश करने पर आपको एफडी से भी ज्यादा इंटरेस्ट रेट मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि जब सरकार को पैसों की जरूरत होती है, उस समय वह बॉन्ड जारी करती है। इन बॉन्ड के जरिए सरकार निवेश बाजार से पैसों को इकट्ठा करती है। इकट्ठा किए गए इन पैसों को सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में लगाया जाता है। बॉन्ड एक प्रकार का ऋण पत्र होता है। बॉन्ड में निवेश किए गए पैसों की जिम्मेदारी पूरी तरह सरकारी की होती। इस कारण इसको काफी सुरक्षित माना जाता है। कई लोग बॉन्ड में अपने पैसों का निवेश एक लॉन्ग टर्म उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए करते हैं। अधिकतर बॉन्ड की परिपक्वता की अवधि 30 साल की होती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में - 

Trending Videos
RBI retail direct scheme know all details about this scheme
RBI retail direct scheme - फोटो : pixabay

इसमें निवेश करने के लिए खुदरा निवेशकों को आरबीआई के साथ रिटेल डायरेक्ट गिल्ट अकाउंट को खोलना होगा। बॉन्ड को केंद्र और राज्य सरकारें जारी करती हैं। अगर आप इसमें निवेश करने के लिए उत्सुक हैं, तो आपको आरबीआई के पोर्टल के जरिए इसमें अकाउंट ओपन करवाना होगा। वेरिफिकेशन के बाद आपके अकाउंट को ओपन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
RBI retail direct scheme know all details about this scheme
RBI retail direct scheme - फोटो : pixabay

 बॉन्ड में निवेश करने पर आपको टैक्स बेनिफिट्स नहीं मिलेगा। हालांकि इन बॉन्ड में निवेश करने पर आपका जो इंटरेस्ट आएगा, उस पर स्लैब के आधार पर टैक्स देना होगा। खुदरा निवेशक मैच्योरिटी से पहले भी इन बॉन्ड को बेच सकेंगे। 

RBI retail direct scheme know all details about this scheme
RBI retail direct scheme - फोटो : iStock

सरकारी बॉन्ड में पैसों को निवेश करना काफी सुरक्षित माना जाता है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा बॉन्ड को जारी किया जाता है। इस कारण इसमें रिस्क की संभावना काफी कम होती है। 

विज्ञापन
RBI retail direct scheme know all details about this scheme
RBI retail direct scheme - फोटो : pixabay

अगर आप भी लॉन्ग टर्म के लिए अपने पैसों को निवेश करना चाहते हैं, तो आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम काफी अच्छा विकल्प है। इसमें इन्वेस्ट करने पर आपको फिक्स्ड डिपॉजिट से भी ज्यादा इंटरेस्ट रेट मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed