अक्सर नए एटीएम कार्ड के पिन को जनरेट करते समय हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके पिन को बनवाते वक्त हम लोगों के सामने कई तरह की कंफ्यूजन आती हैं। इस कारण हम में से कई लोग किसी दूसरे व्यक्ति की मदद से एटीएम पिन को जनरेट करते हैं। हालांकि बैंकिंग से जुड़ी जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करना खतरों से खाली नहीं रहता। इसी कड़ी में आज हम आपको उन स्टेप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने एसबीआई एटीएम कार्ड का पिन जनरेट कर सकते हैं। एसबीआई एटीएम कार्ड के पिन को जनरेट करना काफी आसान काम है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप बड़ी ही आसानी से एटीएम में जाकर अपने पिन को क्रिएट कर सकेंगे। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में विस्तार से -
{"_id":"618e447b2d417d44303595f4","slug":"sbi-atm-card-how-to-generate-sbi-atm-pin-know-the-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: जानिए कैसे करते हैं एसबीआई एटीएम कार्ड का पिन जनरेट, ये रहा प्रोसेस","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
काम की बात: जानिए कैसे करते हैं एसबीआई एटीएम कार्ड का पिन जनरेट, ये रहा प्रोसेस
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 12 Nov 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
how to generate sbi atm pin
- फोटो : पीटीआई
Trending Videos
how to generate sbi atm pin
- फोटो : Istock
- एसबीआई एटीएम कार्ड के पिन को जनरेट करने के लिए सबसे पहले डेबिट कार्ड को एटीएम मशीन में डालना होगा।
- इसके बाद स्क्रीन पर पिन जनरेशन का विकल्प चुने।
- अब आपको अपने 11 अंकों के खाता संख्या को दर्ज करके कंफर्म के ऑप्शन का चयन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to generate sbi atm pin
- फोटो : Istock
- इसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को दर्ज करके कंफर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- कुछ समय बाद आपके नंबर पर एक ग्रीन पिन आएगा।
how to generate sbi atm pin
- फोटो : Istock
- अब आपको अपने डेबिट कार्ड को एटीएम से निकालकर उसे दोबारा इंसर्ट करना होगा।
- इस प्रक्रिया को करने के बाद बैंकिंग के ऑप्शन का चयन करके अपनी भाषा को चुने।
- अब स्क्रीन पर आपको अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करना है।
विज्ञापन
how to generate sbi atm pin
- फोटो : iStock
- नेक्स्ट स्टेप पर पिन चेंज के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- अब आप अपनी पसंद का कोई भी पिन क्रिएट कर सकते हैं।
- इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपका पिन सफलतापूर्वक जनरेट हो जाएगा।