फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल: पर्यटन सीजन में 10 साल की सबसे बड़ी गिरावट, नए साल का जश्न भी होगा फीका

Mon, 30 Dec 2019 06:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 30 Dec 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
tourism in agra suffers blow as CAA protests on new year 2020
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में पर्यटन सीजन में इस बार 10 साल का रिकार्ड टूट गया है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बदले माहौल और आगरा में इंटरनेट सेवाएं बंद रहने से विदेशों में नकारात्मक मैसेज पहुंचा। पर्यटन उद्योग पर भी बुरा असर पड़ा है। दिसंबर में धड़ाधड़ बुकिंग कैंसिल हुईं। यह आंकड़ा 40 फीसदी को पार कर गया। जनवरी में भी सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में नये साल के जश्न के कार्यक्रम भी फीके होंगे। 
tourism in agra suffers blow as CAA protests on new year 2020
कोहरे की चादर के चलते ताजमहल नजर न आ सका - फोटो : अमर उजाला
हाल में वर्ष 2016 में नोटबंदी के बाद पर्यटन का ग्राफ गिरा था। वर्ष 2017 से हालात सुधरे। आगरा में पर्यटन सीजन ठीकठाक ही रहा था, लेकिन इस दफा नवंबर में अयोध्या का फैसला और इसके बाद कश्मीर में माहौल बदला। नागरिकता कानून को लेकर बवाल शुरू हो गए। राजधानी दिल्ली में हुए बवाल के बाद तो विदेशी पर्यटकों ने बुकिंग बड़े पैमाने पर कैंसिल करवाईं। 
tourism in agra suffers blow as CAA protests on new year 2020
ताजमहल पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
देसी पर्यटकों में कमी का कारण मंदी को भी माना जा रहा है। देसी पर्यटकों में भी चालीस फीसदी तक की गिरावट आई है। इस दफा न्यू ईयर के सेलीब्रेशन भी कम होंगे। थ्री स्टार होटलों से लेकर बजट क्लास होटलों में भी बुकिंग कैंसिल हुई हैं। इस दफा न्यू ईयर पर विदेशी पर्यटकों का ताजनगरी में ठहराव कम ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tourism in agra suffers blow as CAA protests on new year 2020
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फेडरेशन के अध्यक्ष संदीप अरोरा ने बताया कि 10 साल बाद पर्यटन ट्रेड में इस तरह की गिरावट देखी गई है। नोटबंदी के दौरान भी असर पड़ा था, लेकिन इतना व्यापक नहीं था। बदले माहौल के कारण पर्यटकों ने आगरा से दूरी बना ली है। चालीस फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी के पहले पखवाड़े के बाद माहौल में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
tourism in agra suffers blow as CAA protests on new year 2020
मरियम टूम - फोटो : अमर उजाला
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि दिसंबर तो नागरिकता कानून के बलवे ने बर्बाद कर दिया। नवंबर से ही माहौल ठीक नहीं चल रहा है। विदेशी पर्यटकों में ज्यादा ऊहापोह रहती है। यही कारण है कि विदेशों से होने वाली बुकिंग पर असर पड़ा है। पर्यटन उद्योग इस दफा भारी संकट से गुजर रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed