सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: कुएं में गिरा युवक, सात दिन तक लगाता रहा आवाज, खाना-पानी बिना तड़पा, ऐसे- बचाया गया

नवदीप शर्मा, पठानकोट ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 31 May 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
27 year old youth rescued from the well after Seven days
पठानकोट में युवक को बचाया गया।

अगर आप से कहा जाए कि कोई इंसान सात दिन बिना खाना-पानी के कुएं में बिता सकता है तो शायद आप हैरान रह जाएंगे। लेकिन ऐसा ही वाकया पंजाब के पठानकोट में हुआ। पठानकोट के लमीनी इलाके में हुई इस अजीबो गरीब घटना से हर कोई हैरान है। चारों तरफ इसी की चर्चा भी हो रही है। इए जानते हैं पूरा मामला क्या है...

Trending Videos
27 year old youth rescued from the well after Seven days

पठानकोट पंजाब का सीमावर्ती जिला है। यहां के लमीनी इलाके में एक युवक 23 मई को अचानक गायब हो गया। युवक की तलाश पूरे इलाके में की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिवार ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। लेकिन सात दिन बाद युवक ऐसी जगह से मिला कि सभी लोग हैरान रह गए। हैरान करने वाली बात यह कि इस दौरान युवक को खाना-पानी तक भी नहीं मिला। युवक की उम्र 27 साल है। 

यह भी पढ़ें- कैप्टन अमरिंदर सिंह की चेतावनी- चीन व्यवहार सुधारे, वरना भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, यह 1962 नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन
27 year old youth rescued from the well after Seven days

23 मई को जब युवक गायब हुआ तो परिजनों ने आसपास खूब तलाशा। रिश्तेदारों के यहां फोन कर भी पूछा लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने पठानकोट के थाना-1 में रिपोर्ट दर्ज करवाई। आखिरकार युवक सात दिन बाद शनिवार को घर से 500 मीटर दूर लमीनी स्टेडियम के सूखे कुएं में मिला। लोगों ने पुलिस के सहयोग से उसे बाहर निकाला। 168 घंटे भूखे प्यासे रहने के कारण उसकी हालत खराब हो चुकी है। इसके बाद युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो जाएगा। 

27 year old youth rescued from the well after Seven days

परिवार से झगड़ा कर घर से गया था अर्जुन
थाना- 1 के एसएचओ इंस्पेक्टर मनदीप सल्गौत्रा ने बताया कि लमीनी निवासी 27 वर्षीय अर्जुन परिवार वालों से झगड़ा कर घर से नाराज होकर निकला था। अर्जुन से पूछताछ में सामने आया कि घर से निकलने के बाद वह लमीनी स्टेडियम के पुराने सूखे कुंए की मुंडेर पर जा बैठा। अचानक उसका पैर फिसला और वह कुएं में जा गिरा। 

विज्ञापन
27 year old youth rescued from the well after Seven days

अर्जुन कुएं में गिरने से चोटिल भी हो गया। इसके बावजूद काफी आवाज लगाईं। लेकिन कुएं के आसपास कोई नहीं था। यही वजह है कि कुएं में गिरे अर्जुन की आवाज किसी ने नहीं सुनी। सात दिनों तक उसने कुछ भी खाया-पिया नहीं। शनिवार को क्षेत्र के कुछ लड़कों की आवाज सुनी तो उसने पूरी ताकत से फिर आवाज दी। इस बार अर्जुन की किस्मत काम कर गई और लोगों ने भूख-प्यास से तड़पती उसकी आवाज को सुन लिया। उन युवकों ने स्टेडियम में तैनात पुलिस टीम को बुलाया। जिसके बाद पुलिस टीम ने अर्चुन को कुएं से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed