{"_id":"6a702fd25c3b204f7009a635","slug":"video-three-day-strike-by-outsourced-and-contractual-employees-of-punjab-roadways-and-punbus-begins-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में पंजाब रोडवेज और पनबस के आउटसोर्स व कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में पंजाब रोडवेज और पनबस के आउटसोर्स व कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की हड़ताल
पंजाब रोडवेज और पनबस के आउटसोर्स तथा कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर तीन दिन की हड़ताल शुरू कर दी है। राज्य भर में करीब 9 हजार कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
मोगा में प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों से आम आदमी पार्टी की सरकार उन्हें लगातार गुमराह कर रही है। उनका कहना है कि सरकार बनने से पहले वादा किया गया था कि सभी कॉन्ट्रेक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा तथा डिपो में नई बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। लेकिन लगातार संघर्ष और कई बैठकों के बावजूद सरकार केवल आश्वासन देकर अपने वादों से मुकर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले कई बार मीटिंग भी हुई ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ फिर भी कोई हाल नहीं हुआ। 20 जुलाई को सरकार को अपनी मांगों को लेकर एक मांगपत्र दिया गया था, फिर भी सरकार नहीं जागी।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें पक्का करने के बजाय सरकार ने किलोमीटर स्कीम के तहत नई बसें शुरू कर दी हैं, जिससे उनकी मांगें और भी पीछे छूट गई हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ उनके नेताओं की बैठक निर्धारित है। यदि इस बैठक में उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो वे अपना संघर्ष और तेज करेंगे तथा पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास का घेराव भी किया जाएगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।