फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Assembly Monsoon session today sacrilege law  paper leak issue all update

Punjab Assembly: मानसून सत्र आज से, सरकार ला सकती है बेअदबी कानून; विपक्ष पेपर लीक पर घेरेगा

Mon, 03 Aug 2026 07:49 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 03 Aug 2026 07:49 AM IST
सार

श्री अकाल तख्त साहिब की आपत्तियों के बाद सरकार ने बेअदबी रोधी कानून में संशोधन का फैसला किया है। प्रस्तावित संशोधन में सिख परंपराओं के अनुरूप बीड़ और स्वरूप जैसे सम्मानजनक शब्द स्पष्ट रूप से शामिल किए जाएंगे।

विज्ञापन
Punjab Assembly Monsoon session today sacrilege law  paper leak issue all update
पंजाब विधानसभा - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

आज से शुरू हो रहे पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


सरकार सत्र में द जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार विधेयक (संशोधन)-2026 का संशोधित मसौदा पेश कर सकती है जबकि विपक्ष स्वास्थ्य विभाग में 454 फार्मेसी अफसरों की भर्ती परीक्षा में सामने आए हाईटेक नकल गिरोह के मामले पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर अंकुश लगाने वाला विधेयक भी सदन में लाया जा सकता है।

श्री अकाल तख्त साहिब की आपत्तियों के बाद सरकार ने बेअदबी रोधी कानून में संशोधन का फैसला किया है। प्रस्तावित संशोधन में सिख परंपराओं के अनुरूप बीड़ और स्वरूप जैसे सम्मानजनक शब्द स्पष्ट रूप से शामिल किए जाएंगे। सरकार यह भी स्पष्ट कर चुकी है कि बेअदबी की किसी घटना में सेवादारों के खिलाफ सीधे गिरफ्तारी या कार्रवाई का प्रावधान नहीं होगा।
विज्ञापन


सरकार निजी स्कूलों की फीस वृद्धि को भी नियंत्रित करने की तैयारी में है। प्रस्तावित विधेयक के अनुसार निजी स्कूल एक शैक्षणिक वर्ष में पांच प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर विपक्ष फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा में नकल के मामले को प्रमुखता से उठाएगा। कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगने के साथ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहरा सकती है। भर्ती परीक्षा के दौरान फरीदकोट, फिरोजपुर और कोटकपूरा के परीक्षा केंद्रों पर सक्रिय हाईटेक नकल गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। जांच में सामने आया कि गिरोह 42 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से नकल करा रहा था।

बेअदबी कानून को लेकर सत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि श्री अकाल तख्त साहिब ने विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को पत्र भेजकर विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट आने तक इस संवेदनशील विधेयक पर आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ाने का आग्रह किया था। इसी आशय के पत्र सिख विधायकों को भी भेजे गए थे।


आज सदन में ये भी हो सकता है
विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी कार्यसूची के अनुसार सत्र के पहले दिन पंजाब कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर (रेगुलेशन एंड मेंटेनेंस) संशोधन विधेयक-2026 भी पेश किया जा सकता है। इसके अलावा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विभिन्न समितियों की रिपोर्ट और अन्य विधायी कार्य भी सदन में रखे जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed