{"_id":"6a6fff1fd15476f47f0a28b0","slug":"explosion-near-home-of-former-bjp-state-president-and-mla-ashwani-sharma-large-firecracker-pathankot-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अश्विनी शर्मा के घर के पास धमाका, जांच में निकला बड़ा पटाखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अश्विनी शर्मा के घर के पास धमाका, जांच में निकला बड़ा पटाखा
Mon, 03 Aug 2026 08:08 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
Published by: Nivedita
Updated Mon, 03 Aug 2026 08:08 AM IST
सार
बैंक कॉलोनी निवासी अभिषेक कश्यप पहले अपनी किराना दुकान के बाहर बड़ा पटाखा जलाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। इसके बाद वह दुकान से सटे खाली प्लॉट में गया, वहां पटाखा जलाया और सड़क पर लौटकर उसके फटने का इंतजार करने लगा। जिस खाली प्लॉट में पटाखा फोड़ा गया, वह भी उसके कब्जे में है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में खाली प्लॉट की ओर पटाखा ले जाता युवक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पठानकोट विधायक अश्विनी शर्मा के घर से करीब 150 मीटर दूर तेज धमाका होने से इलाके में हड़कंप मच गया।
धमाके की आवाज सुनते ही उनकी सुरक्षा में तैनात जवान मौके पर पहुंचे और आसपास का जायजा लेने के बाद थाना डिवीजन नंबर-एक पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी जगदीश राज पुलिस बल के साथ बैंक कॉलोनी पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शुरुआती तौर पर सुरक्षा से जुड़ी किसी घटना की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने कुछ ही देर में पूरे मामले से पर्दा उठा दिया।
एसएसपी दलजिंदर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि बैंक कॉलोनी निवासी अभिषेक कश्यप पहले अपनी किराना दुकान के बाहर बड़ा पटाखा जलाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। इसके बाद वह दुकान से सटे खाली प्लॉट में गया, वहां पटाखा जलाया और सड़क पर लौटकर उसके फटने का इंतजार करने लगा। जिस खाली प्लॉट में पटाखा फोड़ा गया, वह भी उसके कब्जे में है।
पुलिस पूछताछ में अभिषेक ने पहले घटना की जानकारी होने से इनकार किया। हालांकि, जब उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई तो उसने स्वीकार कर लिया कि पटाखा उसी ने जलाया था। उसने बताया कि पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गया था, इसलिए शुरुआत में सच छिपाया। जांच के दौरान उस मकान की तलाशी भी ली गई, जहां की चाबियां उसके पास थीं। वहां से उसी प्रकार के पटाखों का एक डिब्बा और एक खाली डिब्बा बरामद हुआ।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि अभिषेक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। अब तक की जांच, सीसीटीवी फुटेज और बरामद साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि धमाका बड़े पटाखे के कारण हुआ था। फिलहाल किसी आतंकी या अन्य आपराधिक साजिश के प्रमाण नहीं मिले हैं। मामले की जांच जारी है।
पहले दहशत, फिर सीसीटीवी ने दूर किया सस्पेंस
धमाके के बाद कुछ देर के लिए पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। अश्विनी शर्मा के आवास के पास घटना होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल पूरे क्षेत्र को घेर लिया और हर पहलू से जांच शुरू की। शुरुआती आशंका किसी बड़ी साजिश की थी, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ने कुछ ही समय में पूरा घटनाक्रम स्पष्ट कर दिया। फुटेज में युवक खाली प्लॉट में बड़ा पटाखा जलाते हुए दिखाई दिया। पहले उसने पुलिस से सच छिपाया, लेकिन वीडियो सामने आने पर अपनी गलती स्वीकार कर ली। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस घटना के पीछे किसी आतंकी या आपराधिक साजिश का कोई संकेत नहीं मिला है।