सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बेटी ने कत्ल करवा दी मां और 3 भतीजी-भतीजे, अब किए 5 ऐसे खुलासे, जानकर पुलिस भी हैरान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 22 Nov 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
75 Year Old Lady and her Three Grand Childrens Murder in Panchkula by daughter
पंचकूला में चार हत्याएं
एक बेटी ने अपनी ही मां और तीन भतीजी-भतीजे का कत्ल करवा दिया। पकड़े जाने पर उसने पांच ऐसे खुलासे किए, जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।
Trending Videos
75 Year Old Lady and her Three Grand Childrens Murder in Panchkula by daughter
पंचकूला में चार हत्याएं
पंचकूला के बरवाला के खटौली गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने के हाई प्रोफाइल मामले में पंचकूला पुलिस ने बुधवार को कई नए खुलासे किए। पुलिस ने बताया कि मृतका राजबाला और उनके दोनों पोते दिवांशु और आयुष व पोती ऐश्वर्या की हत्या यूपी के दो कांट्रैक्ट किलर्स ने की है, जिन्हें राजबाला की बड़ी बेटी लवली ने हायर किया था। हत्या वाली रात साढ़े 11 से सुबह चार बजे तक लवली सुपारी किलर्स के साथ राजबाला के घर में ही मौजूद थी और अपनी आंखों के सामने ही मां, दोनों भतीजों और भतीजी एश्वर्या की हत्या कराई। इसके बाद वह तड़के चार बजे हत्यारों के साथ उन्हीं की बाइक पर घर से निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
75 Year Old Lady and her Three Grand Childrens Murder in Panchkula by daughter
पंचकूला में चार हत्याएं
हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। जांच अधिकारी और चंडी मंदिर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि लवली ने लवली कांट्रैक्ट किलर्स को उसने 10 लाख रुपये और जमीन में हिस्सेदारी पर इन चारों हत्याओं के लिए राजी किया, हालांकि वह इसके लिए 15 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। डील के बाद लवली ने दोनों कांट्रैक्ट किलर्स को 10 हजार रुपये एडवांस में दिए बाकि पैसे काम होने के बाद देने की बात कही। लवली अपनी मां के घर 16 नवंबर की रात 11.30 बजे हत्यारों के साथ ही पहुंची। इसके बाद सोते समय एक-एक कर चारों की हत्या अपनी आंखों के सामने कराई।
75 Year Old Lady and her Three Grand Childrens Murder in Panchkula by daughter
पंचकूला में चार हत्याएं
सभी की हत्या .32 बोर के एक ही रिवाल्वर से की गई। इसके बाद दोनों हत्यारों के साथ लवली सुबह 4 बजे तक घर में ही रहे। लवली बाइक पर हत्यारों के साथ ही घर से निकली। पुलिस के मुताबिक, लवली ने पूछताछ में यह खुलासा किया है कि दोनों कांट्रैक्ट किलर मेरठ के रहने वाले हैं। लवली ने इनसे अपने रिश्तेदार के जरिए संपर्क किया था। ऐसे में अब हरियाणा पुलिस, मेरठ पुलिस के साथ भी कोआर्डिनेशन कर हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।
विज्ञापन
75 Year Old Lady and her Three Grand Childrens Murder in Panchkula by daughter
पंचकूला में चार हत्याएं
पुलिस को मिला लवली का पांच दिन का रिमांड  
खटौली हत्याकांड मामले की आरोपी लवली को पंचकूला पुलिस ने बुधवार को जिला अदालत में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट में दलील दी कि चार लोगों की हत्या में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर, कांट्रैक्ट किलर्स और अन्य आरोपियों के संबंध में मुख्य साजिशकर्ता लवली से पूछताछ कर उनकी गिरफ्तारी करनी है। इसके लिए कोर्ट से पुलिस ने सात दिन का रिमांड मांगा। इस पर कोर्ट ने पुलिस को लवली का पांच दिन का रिमांड दे दिया। अब 26 नवंबर को पुलिस दोबारा लवली को कोर्ट में पेश करेगी। रिमांड मिलने के बाद से लवली से पुलिस लगातार सख्ती से पूछताछ कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed