भगवान जब देता है, तो छप्पड़ फाड़कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ लकड़ी की अलमारी बनाने वाला डेढ़ करोड़ का मालिक बन गया, ऐसे खुली किस्मत उसकी।
पंजाब में गुरदासपुर जिले के गांव चूहड़ चक्क निवासी मोहन लाल अलमारी बनाने और उनकी मुरम्मत करने का काम करता है। शनिवार सुबह उसे पता चला कि उसकी लॉटरी लग गई है। वह डेढ़ करोड़ का मालिक बन गया है।
मोहनलाल ने बताया कि उसने पंजाब सरकार की दीवाली बंपर लॉटरी खरीदी थी। पता चला कि गुरदासपुर के किसी शख्स की लॉटरी निकली है, लेकिन नाम पता नहीं चला रहा था। फिर उसे लॉटरी स्टॉल से फोन आया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
मोहनलाल ने बताया कि उसे यकीन नहीं हो रहा था। इसलिए लॉटरी स्टॉल पर जाकर नंबर चेक किया, तो खबर सही निकली। देखते ही देखते शहर भर में खबर फैल गई और अब उसके घर पर रिश्ते नातेदारों का आना-जाना लगा हुआ है।
मोहन लाल ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं रितु और मीरा। वह उन्हें पढ़ा लिखा कर उनके पैरों पर खड़ा करना चाहता है, लेकिन पैसे की तंगी से यह संभव नहीं हो पा रहा था। अब इस पैसे से वह अपनी बेटियों को खूब पढ़ाएगा।