फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में 'रेड' अलर्ट, 3 डिग्री से नीचे गया तापमान, बन रहे बारिश के आसार

Mon, 30 Dec 2019 12:03 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 30 Dec 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Alert in Punjab, Haryana, Chandigarh Due to Dense Fog and Chilling, Weather Forecast
हाड़ कंपा देने वाली ठंड - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है, जिसके चलते पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। तस्वीरों में देखिए मौसम का हाल...
Alert in Punjab, Haryana, Chandigarh Due to Dense Fog and Chilling, Weather Forecast
हाड़ कंपा देने वाली ठंड - फोटो : अमर उजाला
तीनों राज्यों में रविवार को तापमान तीन डिग्री से नीचे चला गया। हालांकि दिन में धूप खिलने से राहत मिली, लेकिन शाम होते ही घना कोहरा छा गया और कड़ाके की ठंड पड़ी। भारतीय मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एक से दो जनवरी के बीच तीनों राज्यों में बारिश हो सकती है।
Alert in Punjab, Haryana, Chandigarh Due to Dense Fog and Chilling, Weather Forecast
हाड़ कंपा देने वाली ठंड - फोटो : अमर उजाला
रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रहा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा का हिसार और पंजाब का फरीदकोट सबसे ठंडे इलाके रहे। हिसार का तापमान पांच डिग्री से नीचे रहा। सबसे कम तापमान फरीदकोट का 2 डिग्री रहा। बठिंडा में तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ के न्यूनतम तापमान में माइनस 3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। रात में पारा गिरकर 2.9 डिग्री पहुंच गया। विशेष उल्लेखनीय है कि इस साल 17 दिसंबर से रोजाना ठंड को लेकर पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alert in Punjab, Haryana, Chandigarh Due to Dense Fog and Chilling, Weather Forecast
हाड़ कंपा देने वाली ठंड - फोटो : अमर उजाला
गलन से परेशान दिखे लोग
घनी धुंध के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। मजबूरी वश वाहन चालकों को दिन में हाईबीम पर लाइटें जलानी पड़ रही हैं। ट्रेन और बसें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं। सुबह से शाम तक एक जैसा हाल बना हुआ है। सर्द हवाओं और मौसम में गलन से लोग प्रभावित हो रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि लोगों को अभी कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। अभी घना कोहरा और कंपकंपाती ठंड और परेशान करेगी।
विज्ञापन
Alert in Punjab, Haryana, Chandigarh Due to Dense Fog and Chilling, Weather Forecast
हाड़ कंपा देने वाली ठंड - फोटो : अमर उजाला
उड़ानें भी देरी से पहुंची
खराब मौसम का असर फ्लाइटों के संचालन पर भी पड़ रहा है। 28 दिसंबर को खराब मौसम के कारण एयर इंडिया की सुबह धर्मशाला की फ्लाइट रद्द कर दी गई थी। गो एयर की मुंबई-चंडीगढ़ फ्लाइट भी इसी कारण कैंसिल हुई, इंडिगो की बंगलूरू से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट देरी से पहुंची। एयर एशिया की बंगलूरु-चंडीगढ़ भी निर्धारित समय से दो घंटा देरी से पहुंची। इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से फ्लाइटों का संचालन दोपहर में शुरू हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed