फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moose Wala Death: पहले भी हुई थी सिद्धू मूसेवाला की रेकी, इस वजह से नहीं कर सके थे वारदात, छीनी गई ऑल्टो मोगा में मिली

Mon, 30 May 2022 11:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Alto car has been found in Dharamkot area of Moga district
बरामद ऑल्टो कार व गायक सिद्धू मूसेवाला।

मानसा के गांव जवाहरके में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद आरोपी रतिया के रहने वाले जगतार सिंह से आल्टो कार छीनकर भागे थे। सोमवार को मोगा जिले के धर्मकोट इलाके से ऑल्टो कार को बरामद कर लिया गया है। वहीं दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने इस हत्याकांड की साजिश में शामिल होने के शक में गैंगस्टर काला जथेड़ी और काला राना को हिरासत में लिया है। दोनों गैंगस्टरों के बारे में तब खुलासा हुआ जब दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने लुटेरे शाहरुख को गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस को उक्त हत्याकांड की साजिश रचने वाले दोनों गैंगस्टरों के बारे में बताया था।

Alto car has been found in Dharamkot area of Moga district
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

बताते चले कि रविवार को मूसेवाला जब गांव जवाहरके से गुजर रहे थे तभी बोलेरो और कोरोला में सवार शार्प शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी रतिया निवासी जगतार सिंह की हरियाणा नंबर वाली ऑल्टो कार छीनकर भागे थे। सूत्रों ने जानकारी दी है कि गायक मूसेवाला की हत्या में सीधे तौर पर तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है। उसी के इशारे पर कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड ने शार्प शूटरों को काला जथेड़ी और काला राना के जरिए हायर किया था। सूत्रों ने बताया कि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड भले ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई है लेकिन इस हत्या की साजिश रचने वालों में पंजाबी गायक का मैनेजर और हरियाणा से जुड़े गैंगस्टर भी शामिल हैं। 

Alto car has been found in Dharamkot area of Moga district
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को शाहरुख ने बताया कि कुछ माह पहले भी उसने एक बोलेरो गाड़ी से मूसेवाला की रेकी की थी। लेकिन उस समय उसके पास पंजाब पुलिस के सुरक्षाकर्मी ज्यादा होने के कारण हमला नहीं कर सके थे। शाहरुख ने पुलिस को बताया कि वो कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से बात करने के लिए सिग्नल एप का इस्तेमाल करता था। दिल्ली पुलिस शाहरुख के फोन की जांच पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जांच के दौरान तिहाड़ जेल से एक मोबाइल नंबर मिला है। जिसकी गहराई से जांच की जा रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alto car has been found in Dharamkot area of Moga district
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

बंबीहा और गौंडर ग्रुप सक्रिय, जल्द बदला लेने की कही बात 
गैंगस्टर दविंदर बंबीहा और विक्की गौंडर ग्रुप लगातार सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई पर निशाना साधा रहे हैं। दोनों गैंगस्टर ग्रुप फेसबुक पर दावा कर रहे कि वह जल्द ही मूसेवाला की हत्या का बदला लेंगे। गौंडर ग्रुप ने तो स्पष्ट तौर पर ही लिखा है कि वह गोल्डी बराड़ का पक्के तौर पर इंतजाम करेंगे। बता दें कि गैंगस्टर दविंदर बंबीहा और विक्की गौंडर दोनों ही पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके है लेकिन अब उनके गुर्गे दोनों ग्रुपों को चला रहे हैं। इस हत्याकांड की जांच में शामिल बठिंडा के एसएसपी जे इलेनझेलियन ने कहा कि उनका मानसा पुलिस के साथ पूरी तरह से तालमेल है। पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी गहराई से मामले की तह तक जा रही। आरोपियों के बारे में सुराग लगा रही। 

विज्ञापन
Alto car has been found in Dharamkot area of Moga district
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

पुलिस हत्याकांड से जुड़े स्लीपर सेल को खोजने में जुटी 
मूसेवाला की हत्या में स्थानीय स्लीपर सेल ने अहम भूमिका निभाई है। स्लीपर सेल सीधे तौर पर आरोपियों के संपर्क में था। जिसने मूसेवाला की पल -पल की खबर आरोपियों तक पहुंचाई और आरोपी वारदात को अंजाम देने में कामयाब रहे। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिगध लोगों से पूछताछ की है। लेकिन पुलिस को कुछ खास सुराग नहीं मिला है। सूत्रों ने बताया कि इस हत्याकांड की सबसे अहम कड़ी साबित होने वाला स्लीपर सेल अगर पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है तो उक्त हत्याकांड का पूरा सच सामने आ जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed