{"_id":"5d682a918ebc3e93ad103303","slug":"amar-ujala-aparajita-amar-ujala-aparajita-in-chandigarh-aparajita-100-million-smiles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: मैं उस पढ़े-लिखे पिता की बेटी हूं, जिसने बेटी और बेटों में कभी फर्क नहीं किया: डॉली गुलेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: मैं उस पढ़े-लिखे पिता की बेटी हूं, जिसने बेटी और बेटों में कभी फर्क नहीं किया: डॉली गुलेरिया
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैं उस पिता की बेटी हूं, जिन्होंने कभी बेटी और बेटे में फर्क नहीं किया। उन्होंने तो मेरी मां को एक अंकुर से पालकर वृक्ष बनाया। आज मैं गर्व से कहती हूं कि मेरी मां मशहूर पंजाबी लोक गायिका सुरेंद्र कौर का दुनिया में जो नाम चलता है, वो मेरे पिता की ही देन है। मां आज जिंदा होतीं तो 90 बरस की होतीं।
2 of 6
अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
चेहरे पर मुस्कराहट और गर्व के साथ ये बातें पंजाब कोकिला व मशहूर लोक गायिका स्व. सुरेंद्र कौर की बेटी मशहूर पंजाबी लोक गायिका डॉली गुलेरिया ने अमर उजाला कार्यालय में आयोजित ’अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के शुभारंभ के मौके पर कहीं। कार्यक्रम में वह विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। उन्होंने अमर उजाला को बधाई देते हुए कहा कि देश की हर बेटी अपराजिता है। बस वह खुद पर आत्मविश्वास रखे।
3 of 6
अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
डॉली गुलेरिया ने कहा कि वर्तमान में देश की बेटियां हर मुकाम को हासिल कर रही हैं। इसलिए उन्हें मां दुर्गा का रूप धारण करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि लोग हमारा मां दुर्गा का रूप न ही देखें, तो अच्छा है’। उन्होंने कहा कि हर लड़की और महिला मां सरस्वती के रूप में ही अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
और उनका यही रूप होना चाहिए। डॉली गुलेरिया ने कहा कि वे अपनी मां की तरह ही गाती रहेंगी। उन्होंने अमर उजाला की पहल पर अपना मशहूर गीत ‘ओ बल्ले बल्ले, आज नच ले कुड़िए’ को गाकर सुनाया। साथ ही कहा कि उनके पिता प्रोफेसर जोगिंदर सिंह ने उनकी मां का हर पल साथ दिया।
विज्ञापन
5 of 6
अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
अपराजिता अभियान महिलाओं के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह महिलाओं को एक मंच देगा। एक अच्छा प्रयास है। इसके जरिए महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी मिलेगी और वह कामयाबी की ओर बढ़ेंगी। -पूनम रानी, इंटरनेशनल पैरा टेबल टेनिस प्लेयर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।