{"_id":"6ba1592092ad27f716f30f5c392dab2f","slug":"attack-on-dalits-home-in-wrestler-yogeshwar-dutt-village","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगेश्वर दत्त के गांव में दलितों के घरों पर पथराव, बढ़ा तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगेश्वर दत्त के गांव में दलितों के घरों पर पथराव, बढ़ा तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त के गांव में दलितों के घरों पर पथराव, बढ़ा तनाव
1 of 6
Link Copied
कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक एवं कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त के गांव में पंचायत चुनाव के तुरंत बाद दलितों के घरों पर पथराव होने से दहशत फैल गई। देखिए, पूरा मामला।
Trending Videos
योगेश्वर दत्त के गांव में दलितों के घरों पर पथराव, बढ़ा तनाव
2 of 6
सोनीपत जिले के गांव भैंसवाल कलां में पथराव के बाद घरों के बाहर रखी पानी की टंकियां तक तोड़ दीं। पथराव किसने और क्यों किया यह तो पता नहीं चल सका है, लेकिन पंचायत चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद हुई घटना से पूरे मामले को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं इस संबंध में हारने वाले प्रत्याशी एवं पूर्व सरपंच दर्शन मलिक ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उनका इस घटना से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त के गांव में दलितों के घरों पर पथराव, बढ़ा तनाव
3 of 6
खरखौदा रोड स्थित भैंसवाल कलां गांव में दो पंचायत हैं, एक मिठान पाने की पंचायत, जबकि दूसरी बवाला पाना। मिठान पाने में युवा राजेश मलिक ने पूर्व सरपंच दर्शन मलिक को बड़े अंतर से हराया। वहीं कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक के बावले पाने में मंजीता ने अनीता को मात्र सात वोट से हराया। मिठान पाना निवासी भैंसवाल निवासी शांति, जगमती और धीरो ने बताया कि देर रात करीब एक दर्जन युवक गलियों में घूम रहे थे।
योगेश्वर दत्त के गांव में दलितों के घरों पर पथराव, बढ़ा तनाव
4 of 6
समुदाय के लोग अपने घरों में सो रहे थे तभी गली में शोर सुनाई दिया। बाहर लोग जातिसूचक गालियां दे रहे थे। अगले ही पल बंद दरवाजों पर ईंट और पत्थर बरसने लगे। दलित समुदाय के लोगों को बाहर आने के लिए उकसाया गया, लेकिन डर के मारे किसी ने बाहर निकलकर देखने की हिम्मत नहीं की। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अगर निकलते तो निश्चित ही किसी की जान चली जाती। क्योंकि दबंग युवक बेहद गुस्से में लग रहे थे।
विज्ञापन
योगेश्वर दत्त के गांव में दलितों के घरों पर पथराव, बढ़ा तनाव
5 of 6
दलितों का कहना है कि वे लोग युवकों को पहचान तो नहीं सके, लेकिन ये गांव के ही कुछ दबंग थे। दलित परिवारों ने कहा है कि अगर उचित कार्रवाई के साथ उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाती है तो वे लोग गांव छोड़ने के लिए मजबूर होंगे। सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इतना ही नही दलितों की सुरक्षा के लिए एक पीसीआर भी वहां तैनात कर दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।