फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करनाल : पंचतत्व में विलीन हुए बाबा राम सिंह, अंतिम दर्शनों को लाइन में लगी संगत, बिलखते रहे अनुयायी

Fri, 18 Dec 2020 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Dec 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Baba Ram Singh Sonipat Haryana News: Baba Ram Singh was cremated in Karnal
बाबा राम सिंह: करनाल के नानकसर सिंगरा गुरुद्वारा साहिब में बाबा राम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सीमा पर चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच गोली मारकर अपनी जान देने वाले संत बाबा राम सिंह का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। करनाल के नानकसर सिंगरा गुरुद्वारा के बाबा राम सिंह के अंतिम संस्कार के लिए अंगीठा (समाधि) तैयार किया गया था। फूलों की वर्षा के साथ बाबा राम सिंह का पार्थिव शरीर अंगीठा पर लाया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 1.35 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी गई। हजारों की संख्या में संगत ने बाबा राम सिंह को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान साथ साथ वाहेगुरु का सिमरन चलता रहा। श्रद्धालुओं ने लंबी लाइनों में लगकर बाबा राम सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। 

 

 
Baba Ram Singh Sonipat Haryana News: Baba Ram Singh was cremated in Karnal
बाबा राम सिंह: पार्थिव शरीर को अंगीठा ले जाते अनुयायी। - फोटो : अमर उजाला
संत सिरसा सिंह ने बाबा राम सिंह के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इससे पहले संत के दर्शन करने के लिए देश प्रदेश से आए हजारों की संख्या में संगत की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने संत राम सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन कर माथा टेका। घटना से हर किसी का मन भावुक था और उनके शरीर को अंत्येष्टि के लिए ले जाते समय हर किसी की आंख से आंसू निकल आए। बाबा राम सिंह के देश के साथ ही विदेशों में भी लाखों श्रद्धालु हैं। जब सोशल मीडिया पर उनके आत्महत्या का पता लगा तो सभी में दुख की लहर दौड़ गई। सभी ने उनकी शहादत को नमन किया। उनका कहना था कि गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों ने भी दिसंबर में ही शहादत दी थी। अब किसानों के लिए बाबा राम सिंह भी शहीद हो गए हैं। दूसरी ओर जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। खुफिया विभाग भी पल-पल की अपडेट ले रहा है।
Baba Ram Singh Sonipat Haryana News: Baba Ram Singh was cremated in Karnal
बाबा राम सिंह: अंतिम संस्कार के लिए बनाया गया अंगीठा। - फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद संतों ने बाबा के पार्थिव शरीर को चिता पर लिटाकर गुरबाणी का पाठ किया और सतनाम वाहेगुरु का जाप करवाया गया। सभी ने संत को अपने चरणों में जगह देने की अरदास की। सभी को प्रसाद और लंगर वितरित किया गया। बाबा की शहादत से इलाके के लोगों को गहरा सदमा लगा है। अनुयायी रोते-बिलखते अपने संत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Ram Singh Sonipat Haryana News: Baba Ram Singh was cremated in Karnal
बाबा राम सिंह: श्रद्धांजलि देने पहुंचे हरियाणा और पंजाब की प्रमुख राजनीतिक हस्तियां। - फोटो : अमर उजाला
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान बीबी जागीर कौर मौके पर पहुंची और बाबा की मौत को पीड़ादायक बताया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा के साथ बाबा राम सिंह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने सरकार की हठधर्मिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह से महापुरुष का जाना पूरे समाज के लिए क्षति है, सरकार को किसानों की जायज मांगें माननी चाहिए। पंजाब के पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, नीलोखेड़ी विधायक धर्मपाल गोंदर, असंध विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह राठौर और पूर्व विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने बाबा राम सिंह को अंतिम श्रद्धाजंलि दी।
विज्ञापन
Baba Ram Singh Sonipat Haryana News: Baba Ram Singh was cremated in Karnal
बाबा राम सिंह: करनाल के गुरुद्वारा नानकसर सिंगरा गुरुद्वारा में बाबा राम सिंह के अंतिम दर्शनों को उमड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
बाबा रामसिंह (65) ने बुधवार को कुंडली धरनास्थल के पास पिस्तौल से कनपटी पर गोली मार ली थी। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत पानीपत के निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बाबा ने सुसाइड नोट में लिखा था कि वे पहले भी पत्र लिख चुके हैं। यह उनका दूसरा पत्र है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed