फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉमेडी किंग से लेकर इस्तीफे तक...'आप' सांसद भगवंत मान से जुड़े 8 बड़े विवाद जानिए

Sat, 17 Mar 2018 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Mar 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Bhagwant Mann Always Stay in Controversys, now Resigned as President of AAP Punjab
भगवंत मान - फोटो : SELF
भगवंत मान अपनी कॉमेडी के लिए तो मशहूर हैं ही, राजनीति में भी वे सुर्खियों में रहने लगे हैं। जानिए 'आप' सांसद की वो हरकतें, जिन पर खूब बवाल हुआ।
Bhagwant Mann Always Stay in Controversys, now Resigned as President of AAP Punjab
भगवंत मान
भगवंत मान पंजाब में संगरूर जिले से आम आदमी पार्टी के सांसद है। इसके साथ ही मई 2017 में उन्हें 'आप' पंजाब का अध्यक्ष बनाया गया था, जिससे उन्होंने शुक्रवार दिनांक 16 मार्च 2018 को इस्तीफा दे दिया। वजह बना पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगना। इस माफीनामे से पार्टी के सदस्य केजरीवाल से नाराज हो और तरह-तरह की प्रतिक्रयाएं दे रहे हैं।
Bhagwant Mann Always Stay in Controversys, now Resigned as President of AAP Punjab
Bhagwant Mann
भगवंत मान 2018 में इस्तीफे की वजह से सुर्खियों में हैं। इससे पहले मई 2017 में जब उन्हें पंजाब में अध्यक्ष बनाया गया था, तब अरविंद केजरीवाल ने उनके सामने एक शर्त रख दी थी। केजरीवाल ने उनके सामने शराब छोड़ने की शर्त रखी थी। सिर्फ शराब पीने का मामला ही नहीं, भगवंत मान कई तरह के विवादों में घिरते रहे हैं। कभी बयानों के कारण तो कभी हरकतों के कारण, जैसे विवादों से कोई पुराना नाता रहा हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhagwant Mann Always Stay in Controversys, now Resigned as President of AAP Punjab
भगवंत मान
17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले में जन्मे भगवंत मान रियलिटी शो ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज में देशभर में पहचान पाने के बाद 2011 में मनप्रीत सिंह बादल की पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब में आकर सक्रिय राजनीति में आए थे। वे 2012 में लेहरागागा से असेंबली सीट नहीं जीत पाए, लेकिन जब मार्च 2014 में आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2014 से वे लोकसभा सदस्य हैं।

 
विज्ञापन
Bhagwant Mann Always Stay in Controversys, now Resigned as President of AAP Punjab
भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
राजनीति में आने के बाद 2011 में जब उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक लिया था, उन्होंने फेसबुक के जरिए कहा था कि पंजाब की सेवा के लिए वह पत्नी को छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया में इस तरह से राजनैतिक फायदे के लिए व्यक्तिगत मुद्दे को उछालने के लिए इस सांसद की खिंचाई हुई थी।2014 में ही सरकारी शिक्षकों की नकल करने वाले मान के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया हासिल हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed