{"_id":"89727032349ba30ece522f0524cc5e84","slug":"blast-in-passanger-train-at-panipat-railway-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पानीपत स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में धमाका, टाइमर उपकरण मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में धमाका, टाइमर उपकरण मिले
Sat, 16 Jan 2016 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
पानीपत स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में धमाका, टाइमर उपकरण मिले
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पानीपत रेलवे स्टेशन पर खड़ी पानीपत-अंबाला पैसेंजर ट्रेन में जबरदस्त धमाका हुआ। बम की अफवाह से अफरातफरी मच गई। कुछ देर में वहां से सीएम आने वाले थे।
पानीपत स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में धमाका, टाइमर उपकरण मिले
2 of 6
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि इंजन के बाद वाले पहले डिब्बे में पेंटाग्राफ की वायरिंग में फॉल्ट से धमाका हुआ। बम निरोधक टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया। हालांकि जांच में जुटी पुलिस को रात दस बजे जिस डिब्बे में धमाका हुआ उसमें से पॉलीथिन की तीन थैलियां मिलीं।
पानीपत स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में धमाका, टाइमर उपकरण मिले
3 of 6
इनमें टाइमर जैसा दो सेल लगा उपकरण और एक बैटरी मिलने से साजिश के संदेह में एक महिला को हिरासत में लिया गया है। इस घटना के बाद रेलवे ने ट्रेन को रद्द कर दिया। आईजी (रेलवे) परमजीत सिंह अहलावत और पानीपत पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में धमाका, टाइमर उपकरण मिले
4 of 6
जानकारी के अनुसार पानीपत-अंबाला पैसेंजर ट्रेन को प्लेटफार्म पर रुके हुए सवा दो घंटे हुए थे कि एक महिला सालवन निवासी गंगो ट्रेन के इंजन के बाद वाले पहले डिब्बे में आकर बैठ गई। उसके बैठते ही जोर का धमाका हो गया। सहमी महिला सामान छोड़कर डिब्बे से उतरकर भाग खड़ी हुई। धमाके से डिब्बे की एक खिड़की का कांच टूट कर प्लेटफार्म व डिब्बे में बिखर गया।
विज्ञापन
पानीपत स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में धमाका, टाइमर उपकरण मिले
5 of 6
बाद वाली गाड़ी में थे सीएम खट्टर: पानीपत-अंबाला पैसेंजर ट्रेन के बाद इस स्टेशन पर कालका-शताब्दी एक्सप्रेस आती है और वह इस गाड़ी को रास्ते में क्रॉस भी करती है। ऐसे में रेलवे अधिकारी संदेह जता रहे हैं कि इस ट्रेन में या बाद में क्रॉस करने वाली कालका शताब्दी ट्रेन को नुकसान पहुंचाने की साजिश हो सकती है। शताब्दी में ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी सवार थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।