{"_id":"5c8a4271bdec22140b209305","slug":"bollywood-actor-sonu-sood-meets-to-martyr-jaimal-singh-s-family-in-moga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले में शहीद जवान के घर पहुंचे अभिनेता सोनू सूद, भावुक हो गई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले में शहीद जवान के घर पहुंचे अभिनेता सोनू सूद, भावुक हो गई मां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर/मोगा (पंजाब)
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 14 Mar 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद से मिलकर भावुक हुईं शहीद की मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सोनू सूद पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान जैमल सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान सोनू सूद ने जो कहा उसे सुनकर शहीद की मां और पूरा परिवार भावुक हो गया।
2 of 5
शहीद के परिवार से मिले सोनू सूद
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पंजाब के मोगा के गांव कोट इसेखां के नजदीकी गांव गलोटी में पहुंचे। उन्होंने पुलवामा हमले के शहीद जैमल सिंह के परिजनों के साथ दु:ख साझा कर हमदर्दी जाहिर की।
3 of 5
अभिनेता सोनू सूद
सोनू सूद देर शाम अपनी बहन मालविका सच्चर व बहनोई गौतम सच्चर सहित शहीद के पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिजनों के साथ सांत्वना व्यक्त की। साथ ही शहीद के पिता जसवंत सिंह व मां सुखबिंदर कौर और पत्नी सुखजीत कौर को डेढ़ लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिनेता सोनू सूद
इस दौरान सोनू सूद ने शहीद के परिजनों से कहा कि उनका एक बेटा देश के लिए कुर्बान हो गया है, मगर वो उनके दूसरे बेटे हैं। अगर कभी भी उन्हें कोई दु:ख या तकलीफ हो तो बेझिझक होकर उनसे कहें।
विज्ञापन
5 of 5
sonu sood
- फोटो : file photo
इस मौके सोनू सूद के दोस्त एबी, डीएसपी रशपाल सिंह, नायब तहसीलदार मनिंदर सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे। गौरतलब है कि शहीद जैमल सिंह बीते दिनों पुलवामा हमले में वीरगति को प्राप्त हुए थे और वो ही बस को चला रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।