दिलदहला देने वाले हादसे में खेतों में लगी आग की चपेट में आकर बाइक समेत जिंदा आग की भेंट चढ़ गए मां और बेटे। हादसा हरियाणा के पानीपत के मतलौडा इलाके का है। मतलौडा क्षेत्र के अंतर्गत छिछड़ाना अनाज मंडी के पास सोमवार को खेतों में गेहूं के अवशेषों में लगी आग के धुएं में कुछ न दिखाई पड़ने से बाइक समेत गड्ढे में गिरे मां-बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई। दोनों बैंक से किताबों के लिए पैसे निकलवाकर बाइक पर घर जा रहे थे।
खेतों में लगी आग की चपेट में बाइक समेत जिंदा जल गए मां-बेटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सींक गांव निवासी सीना अपने 17 साल के बेटे शोकिन को किताब दिलाने के लिए बैंक से पैसे निकलवाकर अहर गांव से लौट रही थीं। रास्ते में नहर के पास खेतों में गेहूं के अवशेष में किसी ने आग लगाई हुई थी। तेज धूप और हवाओं के चलते आग विकराल रूप धारण कर गई।
गड्ढे में गिरने और धुएं में दम घुटने के कारण शोकिन व उसकी मां आग की चपेट में आकर बाइक समेत जिंदा जल गए। एक लोडिंग जीप चालक ने दोनों के जिंदा जलने की सूचना पुलिस को दी। थाना मतलौडा व उरलाना कलां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को शवगृह में रखवाया। पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर का सहारा लेकर दोनों शवों की शिनाख्त की।