Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Bhodwal Majri resonates with the gathering of over a million devotees; the event concludes today.
{"_id":"6adf2eeaf71c3e93bf00332b","slug":"video-bhodwal-majri-resonates-with-the-gathering-of-over-a-million-devotees-the-event-concludes-today-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के समागम से गुंजायमान हुआ भोड़वाल माजरी, आज होगा समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के समागम से गुंजायमान हुआ भोड़वाल माजरी, आज होगा समापन
पानीपत।
संत निरंकारी मिशन का चार दिवसीय विशाल वार्षिक निरंकारी संत समागम सोमवार को आध्यात्मिक ऊर्जा और विशाल जनसैलाब के साथ संपन्न होने जा रहा है। भोड़वाल माजरी स्थित विशाल समागम स्थल पर 23 अक्तूबर से शुरू हुए इस समागम में इस बार देश-विदेश से 10 लाख से भी अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। सेवा, समर्पण और प्रभु भक्ति के इस अद्वितीय महाकुंभ में चारों ओर भक्ति की अविरल धारा बह रही है।
समागम के अंतिम दिन यानी सोमवार को विशेष सत्संग, विचार-गोष्ठी, बहुभाषी कवि सम्मेलन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। यह रात आठ बजे तक चलेगा।
इस दौरान निरंकारी सेवादार और श्रद्धालु विभिन्न भाषाओं में गीतों और कविताओं के माध्यम से ईश्वर भक्ति, विश्व बंधुत्व और मानवता का संदेश प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम के समापन सत्र में शाम ठीक आठ बजे संत निरंकारी मिशन की प्रमुख, सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज उपस्थित जनसमूह को अपने दिव्य प्रवचन से निहाल करेंगी। वे अपने संदेश में मानवमात्र को ईश्वर निरंकार से जुड़ने, प्रेम, नम्रता और सहअस्तित्व का जीवन जीने की प्रेरणा देंगी।
सेवादारों ने संभाली सुचारू व्यवस्था की कमान
मिशन के वार्षिक समागम की सबसे बड़ी विशेषता इसका अनुशासित और व्यवस्थित संचालन रहा। समागम की व्यवस्थाओं से लेकर दूर-दराज से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के रहने, भोजन (लंगर) और स्वास्थ्य सुविधाओं की जिम्मेदारी निरंकारी सेवादल के स्वयंसेवकों ने पूरी निष्ठा के साथ संभाली है। यातायात नियंत्रण, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था में निरंकारी युवाओं व सेवादारों ने आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाई, जिससे इतने विशाल जनसैलाब के बावजूद समागम स्थल पर व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद नजर आई।
चार दिनों तक चले इस समागम में शामिल होकर लाखों श्रद्धालुओं ने शांति और आत्मिक आनंद का अनुभव किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।