फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आप भी इस तरीके से खाते हैं खाना, तो आज ही बदल दें...हो सकता है कैंसर

Tue, 22 Jan 2019 12:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Jan 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Stand up eating increases the risk of cancer
सांकेतिक तस्वीर

कैंसर और हमारे खाने के तरीके को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अगर आप भी इस तरह खाना खाते हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। कुछ ऐसे कैंसर हैं जो पहले केवल पश्चिमी देशों में होते थे। लेकिन इन्होंने अब भारत में भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। पेट के इस कैंसर से आपको भी अलर्ट रहना चाहिए। अगली स्लाइड में पढ़ें कारण...

Chandigarh, Stand up eating increases the risk of cancer
cancer - फोटो : file photo

इसमें प्रमुख रूप से पेट और कोलन के कैंसर हैं। पीजीआई चंडीगढ़ के कैंसर विशेषज्ञ डा. राकेश कपूर के मुताबिक कैंसर के कई रिस्क फैक्टर होते हैं। पेट और कोलन कैंसर में खड़े होकर खाना भी एक रिस्क फैक्टर है। पहले लोग बैठकर खाना खाते थे, लेकिन अब लोग खड़े होकर खाना खाते हैं।

Chandigarh, Stand up eating increases the risk of cancer
सांकेतिक तस्वीर

इससे जो खाना पेट में धीरे-धीरे पहुंचना चाहिए, वह तेजी से स्माल इंस्टेटाइन में जाता है। इससे एसिड रिलीज होता है और अंदर का सिस्टम खराब होता है। इससे पेट और कोलन के कैंसर होने के चांस होते हैं। 

उन्होंने बताया कि योग करने से भी कैंसर को रोकने में मदद मिलती है। योग से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और इलाज के दौरान अच्छा रिस्पांस मिलता है। हल्दी के लंबे समय तक इस्तेमाल से भी कैंसर की रोकथाम होती है। कैंसर में एंटी आक्सीडेंट और एंटी सेप्टिक एलीमेंट होते हैं, जो कैंसर को रोकने में मदद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों में लंग्स कैंसर और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर 

Chandigarh, Stand up eating increases the risk of cancer
Lung Cancer
कैंसर का मर्ज लगातार बढ़ रहा है। जनसंख्या के आधार पर चंडीगढ़ में दर्ज किए गए केस की एक रिपोर्ट के मुताबिक शहर के पुरुषों में लंग्स कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। एक लाख की आबादी पर करीब 12 लोगों को लंग्स कैंसर है जबकि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर। एक लाख की आबादी पर 34 महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
Chandigarh, Stand up eating increases the risk of cancer
cancer

 डा. जेएस ठाकुर ने बताया कि लंग्स कैंसर की कई वजह हैं। स्मोकिंग, तंबाकू, वायु प्रदूषण सहित कई कारण हैं। कैंसर के सिर्फ एक कारण नहीं बल्कि मल्टीप्ल कारण होते हैं, लेकिन ये सब रिस्क फैक्टर हैं। महिलाओं में बढ़ रहे ब्रेस्ट कैंसर की वजह पर उन्होंने कहा कि इसके भी कई कारण हो सकते हैं। सबसे प्रमुख कारण महिलाओं के लाइफ स्टाइल में आ रहा बदलाव है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed