फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पढ़ें एयरफोर्स के पहले 'हवाई सिपाही' की कहानी, अंग्रेजों ने सिखाया था सबकुछ...अब मिला ये नाम

Tue, 22 Jan 2019 10:14 AM IST
ajay kumar मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Jan 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Indian soldiers were first trained by the British for airforce
हवाई सिपाही

88 साल बाद भारतीय एयरफोर्स ने देश के पहले हवाई सिपाहियों को याद किया है। एयरफोर्स ने उन्हें देश का गौरव बताया है। इन्हें अंग्रेजों ने एक खास मकसद से ट्रेनिंग दी थी तो आइए जानते हैं कि आखिर अंग्रेजों ने इन सिपाहियों को रॉयल एयरफोर्स के लिए क्यों ट्रेनिंग दी थी।

Chandigarh, Indian soldiers were first trained by the British for airforce
भारतीय वायुसेना - फोटो : Twitter @IAF_MCC

 देश में ब्रिटिश आर्मी के साथ-साथ रॉयल एयरफोर्स भी तैयार थी। रॉयल एयरफोर्स भारत में अंग्रेजों की बड़ी हवाई ताकत थी। जिसमें अफसर और पॉयलट सभी अंग्रेज अफसर ही होते थे। ब्रिटिश आर्मी की तर्ज पर भारतीयों को रॉयल एयरफोर्स में भी पॉयलट और अफसर पद के अलावा अन्य पदों पर ही तैनात किया जाना था। लेकिन 21 जनवरी 1931 में पहली बार अंग्रेजों ने अपनी हवाई ताकत बढ़ाने के लिए भारतीयों पर भरोसा जताया।

Chandigarh, Indian soldiers were first trained by the British for airforce
Indian Airforce

इसके तहत अफसरों ने यह फैसला लिया कि अब भारतीयों को भी रॉयल एयरफोर्स में पॉयलट्स बनाया जाए, ताकि वे अपनी कुशलता के बूते रॉयल एयरफोर्स को और मजबूती दें। इसी फैसले के तहत अंग्रेजों ने कराची स्थित एयरक्राफ्ट डिपो में 22 भारतीय सैनिकों को विशेष ट्रेंनिग करवाई। इस बैच में 19 सैनिक सैनिकों का चयन किया गया। जिन्हें अंग्रेजों ने अपनी रॉयल एयरफोर्स में पॉयलट बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Indian soldiers were first trained by the British for airforce
Indian Airforce - फोटो : File Photo

इन पॉयलट को उस वक्त के सभी विमानों को उड़ाने के लिए सक्षम बनाया गया था। दरअसल, उस वक्त अंग्रेजों ने अपने बेड़े में कुछ नए विमानों जैसे की  विभिन्न स्ट्राइक फाइटर्स, तीसरी पीढ़ी के सुपरसोनिक इंटरसेप्टर, ट्राई-सोनिक टोही विमान, रणनीतिक भारी लिफ्ट परिवहन, मध्यम सामरिक परिवहन विमान व प्रकाश परिवहन विमान शामिल किए थे।

विज्ञापन
Chandigarh, Indian soldiers were first trained by the British for airforce
वायुसेना - फोटो : अमर उजाला

 अंग्रेजों को भी और पॉयलट्स की जरूरत थी। आजादी के बाद रॉयल एयरफोर्स भारतीय वायुसेना बनी और इन पॉयलट्स को देश के पहले ‘हवाई सिपाही’ का नाम दिया गया। अब 88 साल बाद इंडियन एयरफोर्स ने देश के पहले इन हवाई सिपाहियों को याद करते हुए उन्हें देश का गौरव बताया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed