{"_id":"5a49ff6c4f1c1ba7668bd402","slug":"chief-khalsa-charanjit-singh-chadda-offensive-video-viral-from-hotel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीफ खालसा चड्ढा का अश्लील वीडियो वायरल, मामले में एक सच आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीफ खालसा चड्ढा का अश्लील वीडियो वायरल, मामले में एक सच आया सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्ढा की अश्लील वीडियो वायरल हुई, मामले में अब एक सच सामने आया है।
चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं
दरअसल वीडियो स्कूल से नहीं बल्कि, रंजीत एवेन्यू बी ब्लाक स्थित होटल एचके क्लार्क से लीक हुई थी। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने चड्ढा के होटल में छापामारी करके आफिस में लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। चड्ढा कहां हैं और किनके संपर्क में हैं, पुलिस जांच कर रही है। सीकेडी पर चड्ढा का इतना दबदबा था कि कोई जुबान नहीं खोलता। चड्ढा अक्सर अपने इस होटल में दिखता था। चूंकि होटल का मालिक है, उसके लिए क्या बंधन।
चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं
चर्चाएं तो खूब हैं कि चड्ढा होटल में लड़कियों के साथ स्पेशल रूम में नाचता था। इसकी पुष्टि अश्लील वीडियो में दिखने वाली महिला ने बताया कि उसे चड्ढा ने अपने होटल में बुलाया था, वीडियो वहीं की है। मुझसे चड्ढा ने कहा था कि स्कूल को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए जरूरी मीटिंग करनी थी। लेकिन उस दिन चड्ढा इंसान नहीं शैतान लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं
एफआईआर के पहले वीडियो की नहीं हुई पड़ताल
पुलिस ने आनन फानन में चड्ढा व उनके बेटे के खिलाफ थाना इस्लामाबाद में एफआईआर दर्ज कर धाराएं लगा दीं। लेकिन पुलिस ने यह जानने की जहमत नहीं उठाई कि वीडियो कहां बनी है। घटना कहां की है। पुलिस ने मान लिया कि घटना रीगोब्रिज स्थित स्कूल की है। लेकिन अब खुलासा हुआ है कि चड्ढा की यह वीडियो स्कूल से नहीं बल्कि उनके होटल से लीक हुई थी।
पुलिस ने आनन फानन में चड्ढा व उनके बेटे के खिलाफ थाना इस्लामाबाद में एफआईआर दर्ज कर धाराएं लगा दीं। लेकिन पुलिस ने यह जानने की जहमत नहीं उठाई कि वीडियो कहां बनी है। घटना कहां की है। पुलिस ने मान लिया कि घटना रीगोब्रिज स्थित स्कूल की है। लेकिन अब खुलासा हुआ है कि चड्ढा की यह वीडियो स्कूल से नहीं बल्कि उनके होटल से लीक हुई थी।
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चड्ढा की मुश्किलें बढ़ीं
दो थानों में होगी चड्ढा की एफआईआर की जांच
चड्ढा मामले में अब जांच दो थानों में होगी। पीड़ित महिला का घर व सीकेडी की मुख्य शाखा (स्कूल) दोनों इस्लामाबाद थाने में पड़ता है। जबकि चड्ढा का होटल, जहां से अश्लील वीडियो वायरल हुआ। यह दोनों थाना सिविल लाइन में आते हैं। दूसरी ओर, जहां चड्ढा की अश्लील वीडियो ने जहां पंजाब में खलबली मचा दी है, वहीं अब चड्ढा की चल-अचल संपत्ति को लेकर चर्चाएं छिड़ गई हैं।