फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहरा सजा घोड़ी चढ़ा, पर दोस्त की गलती से नहीं ले सका फेरे, NRI की मौत

Tue, 02 Jan 2018 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुहला चीका (कैथल)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुहला चीका (कैथल) Updated Tue, 02 Jan 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
firing in marriage, nri groom died in kaithal
शादी में फायरिंग में एनआरआई दूल्हे की मौत
सेहरा सजा, घोड़ी चढ़कर दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचने की तैयारी में था, लेकिन दोस्त की गलती से फेरे न ले सका और NRI दूल्हे की मौत हो गई।
firing in marriage, nri groom died in kaithal
शादी में फायरिंग में एनआरआई दूल्हे की मौत
हरियाणा में कैथल जिले के गुहला में एक विवाह समारोह में लेडीज संगीत के दौरान गई फायरिंग में गोली लगने से दूल्हे की मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई। गोली लगने से दो सगे भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को चंडीगढ़ पीजीआई और दूसरे को पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
firing in marriage, nri groom died in kaithal
शादी में फायरिंग में एनआरआई दूल्हे की मौत
पुलिस के अनुसार, गुहला के वार्ड नंबर 11 निवासी जगदीश सिंह वोहरा के छोटे बेटे विक्रम वोहरा की 31 दिसंबर (रविवार) को शादी होनी थी। शनिवार को जगदीश के घर पर लेडीज संगीत और जागो निकालने का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 10 बजे जब महिलाएं नाच-गाने का कार्यक्रम समाप्त कर घर में चली गईं तो विक्रम और उसके दोस्त डीजे पर नाचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
firing in marriage, nri groom died in kaithal
शादी में फायरिंग में एनआरआई दूल्हे की मौत
इसी दौरान किसी ने अपनी दोनाली बंदूक से हवाई फायर करने का प्रयास किया। लेकिन गोली बंदूक से नहीं निकली। इसके बाद उस व्यक्ति ने बंदूक को नीचे करके गोली को निकालने का प्रयास किया तो अचानक गोली चल गई और सामने स्टेज पर नाच रहे विक्रम व उसके दोस्त दो सगे भाइयों विक्रमजीत सिंह वडै़च और नवतेज सिंह को भी जा लगी। तीनों को तुरंत पटियाला के कोलंबिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने विक्रम वोहरा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
firing in marriage, nri groom died in kaithal
शादी में फायरिंग में एनआरआई दूल्हे की मौत
दूसरी ओर, विक्रमजीत सिंह को राजेंद्रा अस्पताल पटियाला और उसके छोटे भाई नवतेज सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। विक्रम स्विटजरलैंड में सेटल था और शादी करने के लिए आया था। विक्रम का रिश्ता पंजाब के बाबा बटाला में हुआ था। दोनों परिवारों ने आपसी सहमती से शादी का कार्यक्रम जीटी रोड पर पिपली के पास एक मैरिज पैलेस में रविवार रात का रखा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed