फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moosewala Death Irony: इस अमेरिकन रैपर का भी हुआ था मूसेवाला जैसा अंत... मौत से जुड़े कई संयोग

Mon, 30 May 2022 02:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 30 May 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
coincidences related to death of sidhu moosewala
सिद्धू मूसेवाला और टुपैक शकूर। - फोटो : अमर उजाला

मानसा के गांव जवाहरके में रविवार को ताबड़तोड़ फायरिंग में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई थी। मूसेवाला की हत्या तब हुई जब वे अपनी थार गाड़ी से जा रहे थे। कार मूसेवाला खुद ड्राइव कर रहे थे। उन पर इतनी गोलियां बरसाई गईं कि वे सीट से हिल भी नहीं पाए। अब उनकी मौत से जुड़े कई संयोग भी सामने आ रहे हैं। इसे मूसेवाला का दुर्भाग्य कहें या नियति, जिस कलाकार को देख उन्होंने गायकी में आने का फैसला किया, उसका अंत भी बेहद दर्दनाक था। 



सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को मानसा के मूसा गांव में भोला सिंह व चरन कौर के घर हुआ। महज 29 साल की उम्र में आते-आते सिद्धू मूसेवाला अमेरिकी रैपर टुपैक शकुर के गाने सुनने लगे और उसी का स्टाइल कॉपी करने लगे। पड़ाव दर पड़ाव अपनी गायकी से वे युवाओं के दिलों की धड़कन बन गए थे। अपनी गायकी के दम पर सिद्धू मूसेवाला ने अपने गांव का नाम दुनियाभर में चमका दिया था।  
 

coincidences related to death of sidhu moosewala
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : instagram

टुपैक शकुर दुनिया के बेस्ट रैपर माने जाते थे। महज 25 साल की उम्र में उन्होंने वह सफलता पाई जो कई गायकों का सपना होती है। दिसंबर 1996 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब टुपैक की हत्या हुई वे अपनी गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। मूसेवाला भी जब मारा गया तो गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठा था। मूसेवाला का गीत 'द लास्ट राइड' अमेरिकी रैपर टुपैक शकूर को श्रद्धांजलि माना जाता था।  












 

coincidences related to death of sidhu moosewala
सिद्धू मूसेवाला का गीत 295 - फोटो : instagram
मूसेवाला की मौत से कई संयोग जुड़ रहे हैं। उनकी हत्या के बाद उनका एक गीत 295 काफी ट्रेंड में आ गया है। मूसेवाला को 29-5 को गोली मारी गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
coincidences related to death of sidhu moosewala
लास्ट राइड - फोटो : instagram
सिद्धू मूसेवाला ने वाजिर रैपर के साथ मिलकर 15 मई को लास्ट राइड नाम से गीत रिलीज किया था जिसके बोल थे ओह चौबर दे चेहरे उत्ते नूर दसदां नी, एहदा उठेगा जवानी विच जनाजा मिठ्ठिये...। शायद उन्हें पता नहीं था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी गीत है और इसी गीत के बोल सच होने वाले हैं। महज, दो सप्ताह बाद ही सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। 


 
विज्ञापन
coincidences related to death of sidhu moosewala
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : instagram

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ले ली है। लॉरेंस बिश्नोई कुख्यात बदमाश है। इस समय वह तिहाड़ जेल में है। उसने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि 'राम राम भाई सबको...आज जो सिद्धू मूसेवाला का कत्ल हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं और मेरा भाई गोल्डी बरार लेता है। आज लोग हमें जो भी कहें लेकिन इसने हमारे भाई विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या में मदद की थी। आज हमने अपने भाई का बदला ले लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed