{"_id":"6294439cb1286d2842734e50","slug":"sidhu-moosewala-pakistani-fans-grieved-after-his-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moosewala: मूसेवाला की मौत के बाद पाकिस्तान में भी मातम, सिंगर ने किया था इसी साल लाहौर आने का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moosewala: मूसेवाला की मौत के बाद पाकिस्तान में भी मातम, सिंगर ने किया था इसी साल लाहौर आने का वादा
Mon, 30 May 2022 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 30 May 2022 12:51 PM IST
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला ने किया था पाकिस्तान आने का वादा।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला के देश में ही नहीं विदेशों में भी खूब प्रशंसक हैं। उनकी मौत के बाद से वहां भी मातम पसरा हुआ है। पाकिस्तान में भी उनके खूब चाहने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही मूसेवाला ने एक लाइव कन्सर्ट में अपने पाकिस्तानी प्रशंसकों से वादा किया था कि वे इसी साल उनसे मिलने आएंगे। उन्होंने इस साल लाहौर में पहला और इस्लामाबाद में दूसरा संगीत कार्यक्रम करने का वादा किया था। मूसेवाला की हत्या से पाकिस्तान के प्रशंसक गम में डूब गए हैं।
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
एक प्रशंसक ने लिखा कि सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवा प्रतिभाशाली व्यक्ति का ऐसा हश्र। मूसेवाला आइसा में सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक थे। उनके परिवार के लिए प्रार्थना और शक्ति।
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
एक महिला प्रशंसक ने मूसेवाला को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सिद्धू मूसेवाला की पाकिस्तान में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह न केवल भारतीय पंजाब बल्कि पाकिस्तानी पंजाब के भी प्रसिद्ध गायक हैं। उनकी हत्या की खबर ने हमें दुखद रूप से प्रभावित किया। RIP Legend
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के तार अकाली नेता विक्रमजीत सिंह विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड से जुड़े हैं। कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नाई ग्रुप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी पुष्टि कर दी है। हालांकि विक्की की हत्या वाले दिन ही उन्होंने एलान किया था बदला भी उसी स्टाइल में लेंगे।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
मशहूर पंजाबी गायक, रैपर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। हमलावर दो कारों में सवार होकर आए थे। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब सिद्धू अपनी थार गाड़ी से दो साथियों के साथ मानसा के गांव जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला जा रहे थे।