फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मृति विशेष: इंजीनियरिंग छोड़कर 'कॉमेडी किंग' बना था ये शख्स, जानिए कौन है?

Wed, 25 Oct 2017 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Oct 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
Comedy King Jaspal Bhatti death anniversary
जसपाल भट्टी - फोटो : File Photo
पेशे से इंजीनियर था, पर हंसना और हंसाना अच्छा लगता था। इसलिए क्लब बना लिया और कॉमेडी का ​किंग बन गया। पुण्यतिथि के मौके पर जानिए उस शख्स के बारे में सब कुछ।
Comedy King Jaspal Bhatti death anniversary
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी
फिल्म हो या टीवी या फिर कोई गंभीर मसला, जसपाल भट्टी हर किसी को हंसा देते थे। हिंदी सिनेमा के इस जाने-माने हास्य अभिनेता का जन्म 3 मार्च, 1955, अमृतसर में हुआ। उनका फिल्मी करियर लगभग 12 साल का था। इसमें उन्होंने 18 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। जसपाल भट्टी 80 दशक के अंत में दूरदर्शन में शुरू हुए उल्टा - पुल्टा शो के जरिए चर्चा में आए थे।
Comedy King Jaspal Bhatti death anniversary
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी
इस शो से पहले जसपाल भट्टी चंडीगढ़ में ट्रिब्यून अखबार में एक कार्टूनिस्ट के रूप में काम करते थे। कार्टूनिस्ट होने के नाते ही उन्हें आम आदमी से जुड़ी समस्याओं और व्यवस्था पर व्यंग करके लोगों तक अपनी बात पहुंचाने का मौका भी प्राप्त हुआ। अपनी इसी प्रतिभा के चलते शो उल्टा पुल्टा को जसपाल भट्टी बहुत रोचक बना पाए। जसपाल भट्टी की विशुद्ध सामाजिक कॉमेडी जनता के बीच हमेशा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy King Jaspal Bhatti death anniversary
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी
जसपाल भट्टी पेशे से इंजीनियर थे लेकिन इंजीनिरिंग उन्हें रास नहीं आई और उन्होंने कॉलेज के जमाने से ही अपना जीवन हास्य और व्यंग्य के नाम कर दिया। साल 1999 में आई पंजाबी फिल्म माहौल ठीक है के जरिए जसपाल भट्टी ने पुलिस और कानून व्यवस्था पर व्यंग्य के तीर छोड़े। इसी फिल्म के जरिए भट्टी बड़े पर्दे पर आए। इसके बाद भी उन्होंने कई पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
Comedy King Jaspal Bhatti death anniversary
कॉमेडी किंग जसपाल भट्टी
90 के दशक के शुरू में जसपाल भट्टी दूरदर्शन के लिए एक और धारावाहिक फ्लॉप शो लेकर आए, जो बहुत प्रसिद्ध हुआ। इसके बाद भट्टी की पहचान कार्टूनिस्ट की बजाय एक हास्य अभिनेता के रूप में होने लगी। कॉमेडी की दुनिया में उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी। आम चिजों को, आम बातों को वह बहुत ही खास और खूबसूरत अंदाज से पेश करते थे। भट्टी जी लोगों की समस्याओं को अपने सरल से अंदाज में बड़े ही आसानी से सुलझा देते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed