{"_id":"62a96a9b867eac6aac3d9307","slug":"know-the-crime-record-of-gangster-lawrence-bishnoi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉरेंस बिश्नोई की क्राइम कुंडली: पांच राज्यों में दर्ज हैं 36 मामले, खुद किसी को नहीं मारा, गुर्गों से करवाता है वारदात, ऐसे बना कुख्यात गैंगस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लॉरेंस बिश्नोई की क्राइम कुंडली: पांच राज्यों में दर्ज हैं 36 मामले, खुद किसी को नहीं मारा, गुर्गों से करवाता है वारदात, ऐसे बना कुख्यात गैंगस्टर
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान में कुल 36 केस दर्ज हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 17 केस पंजाब के विभिन्न जिलों में लंबित चल रहे हैं। फरीदकोट जिले में भी लॉरेंस बिश्नोई पर दो केस दर्ज हैं और इनमें से एक केस यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या का है।
2 of 6
लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : अमर उजाला
पहलवान की फरवरी 2021 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर लॉरेंस व गोल्डी बराड़ ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि उस समय राजस्थान की अजमेर जेल में बंद लॉरेंस को फरीदकोट पुलिस ने प्रॉडक्शन वारंट पर लाने की कोशिश की थी। उसका दो बार प्रॉडक्शन वारंट भी जारी करवाया लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उसे फरीदकोट नहीं लाया जा सका। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई पर फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, मोहाली, अमृतसर जिलों में कुल 17 केस दर्ज है।
12 साल का आपराधिक जीवन
अब इस गैंगस्टर का नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में सामने आया है। इससे पहले फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के बाद लॉरेंस का नाम चर्चा में था। मगर आपको यह बात जानकर आश्चर्य होगा कि 12 साल के अपने आपराधिक जीवन में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खुद किसी की गोली मारकर हत्या नहीं की है। वह अपने गुर्गों से वारदात को अंजाम दिलवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सलमान खान-लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि लॉरेंस बिश्नोई को 2021 में दिल्ली पुलिस ने मकोका और शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। इससे पहले उसे राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह तिहाड़ के जेल नंबर 8 में बंद था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बिश्नोई ने जेल में रहते हुए अपने नेटवर्क को फैलाया। वह जेल में बंद हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के गैंगस्टरों के जरिए इन प्रदेशों में अपने नेटवर्क को मजबूत किया।
विज्ञापन
5 of 6
लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : एएनआई
2010 में पंजाब विश्वविद्यालय का चुनाव लड़ते हुए उसने विरोधी गुट पर गोली चला दी थी। उसका यह पहला मामला था। इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। जेल में जाते ही वह गैंगस्टरों के संपर्क में आया और फिर उनकी मदद से दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कई लोगों की जबरन वसूली और कई लोगों की हत्या की साजिश रची।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।