{"_id":"57d0372d4f1c1b3d3b31936c","slug":"police-lathicharge-on-journalists-in-amritsar-going-to-do-protest-against-bikram-singh-majithia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पत्रकारों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई घायल, उतरी पगड़ियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमृतसर में पत्रकारों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, कई घायल, उतरी पगड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Thu, 08 Sep 2016 09:35 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर में पत्रकारों पर पुलिस का लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में पुलिस ने पंजाब जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पत्रकारों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें कई पत्रकार घायल हुए। देखिए तस्वीरें।
अमृतसर में पत्रकारों पर पुलिस का लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
लाठीचार्ज के दौरान वरिष्ठ पत्रकार जोगिन्द्र सिंह खैहरा घायल होकर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। अध्यक्ष जसबीर पट्टी,जगजीत सिंह जग्गा, सन्नी सहोता, बाबा बकाला से अध्यक्ष राजेश शर्मा, जगदीश सिंह बमराह, जतिंद्रपाल मेहता एवं बलविंदर भल्ला को भी लाठियां लगीं। सन्नी सहोता को डीएसपी सिंगला ने स्वयं बालों से पकड़कर घसीटकर अपनी गाड़ी में फेंका और मारपीट की।
अमृतसर में पत्रकारों पर पुलिस का लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
पत्रकार लोकसंपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठीया के निवास पर ज्ञापन देने जा रहे थे। पहले से घोषित कार्यक्रम के तहत सभी जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार काली पगड़ियां और काली पट्टियां बांधकर स्थानीय सर्किट हाउस में इकट्ठे हुए। यहां से सरकार विरोधी नारों की तख्तियां पकड़े हुए मजीठिया के निवास की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में पत्रकारों पर पुलिस का लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह पट्टी ने बताया कि पुलिस उन्हें रोकने लगी। इसी बीच डीएसपी बालकृष्ण सिंगला ने लाठीचार्ज के निर्देश दे दिए। पत्रकार जोगिंद्र सिंह खैहरा के सिर पर लाठी लगने से वे बेहोश होकर गिर पड़े। यह देखकर पत्रकार भड़क गए। जानकारी मिलते ही एडीसीपी गौरव गर्ग वहां पहुंचे और उन्होंने सहोता को पुलिस हिरासत से छुड़वाया। इसके बाद वह पत्रकारों को मजीठिया निवास तक लेकर गए। वहां पत्रकारों से रोष प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन एवं सरकार को जमकर कोसा।
विज्ञापन
अमृतसर में पत्रकारों पर पुलिस का लाठीचार्ज
- फोटो : अमर उजाला
पत्रकारों ने अपनी 16 मांगों संबंधी एक ज्ञापन मजीठिया के अनुपस्थिति में मीडिया इंचार्ज सरचांद सिंह सिंह को दिया। सरचांद सिंह ने उक्त घटना पर अफसोस जताते हुए उन्हें पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पट्टी ने घोषणा की कि अगर पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई न की गई तो वे 10 सितंबर को पुलिस कमिश्नर के कार्यालय या निवास का घेराव करेंगे। मुख्यमंत्री के संगत दर्शन में जाकर रोष प्रदर्शन भी करेगें। इसके अलावा मजीठा हलके में झंडा मार्च भी किया जाएगा।