{"_id":"6a81ad5d662a68bee20dbbfe","slug":"horrific-collision-between-a-tempo-and-a-bike-near-kachhiyari-one-dead-kangra-news-c-95-1-kng1004-250554-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कछियारी के पास टैंपो-बाइक में भीषण टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कछियारी के पास टैंपो-बाइक में भीषण टक्कर, एक की मौत
Mon, 17 Aug 2026 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
कछियारी में दुर्घटना के बाद एकत्रित लोग। -स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत कछियारी के समीप एक निजी पैलेस के पास रविवार सुबह टैंपो और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैंपो सवार परिवार के तीन लोग घायल हो गए हैं।
मृतक की पहचान भोले (45) निवासी गांव चोरसो, पटियाला के रूप में हुई है। वह लंबे समय से मटौर में रहकर कांगड़ा व आसपास के क्षेत्रों में कबाड़ का काम करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार छिटककर सड़क किनारे कूहल में जा गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में स्थानीय टैंपो चालक सौरभ, उनकी पत्नी और बच्चा घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में भर्ती कराया गया है। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर मामले की नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।