फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two youths arrested with 20.74 grams of Chitta on an HRTC bus.

Kangra News: एचआरटीसी बस में सवार दो युवक 20.74 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 17 Aug 2026 07:15 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with 20.74 grams of Chitta on an HRTC bus.
धर्मशाला। पुलिस जिला कांगड़ा की सीआईए टीम ने एचआरटीसी बस में सवार अमृतसर (पंजाब) के दो युवकों को 20.74 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना शाहपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एचआरटीसी की बस में नशे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चंबी स्थित पुराने पुल के समीप विशेष नाकाबंदी की। इस दौरान कटरा से संधोल जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस को जांच के लिए रोका गया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान बस में सवार साहिल (19) और आलोक कुमार (25) निवासी गांव चविंडा देवी, तहसील मजीठा, जिला अमृतसर (पंजाब) के कब्जे से 20.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शाहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि नशे के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed