{"_id":"6a81c39613e38c0a2907d6b4","slug":"trees-fell-on-the-road-both-power-supply-and-traffic-movement-were-disrupted-kangra-news-c-95-1-kng1046-250459-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सड़क पर गिरे पेड़, बिजली आपूर्ति के साथ आवाजाही भी रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सड़क पर गिरे पेड़, बिजली आपूर्ति के साथ आवाजाही भी रही प्रभावित
Mon, 17 Aug 2026 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:34 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा में सड़क पर गिरी पेड़ की टहनियां। -स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाडासीबा/पालमपुर/मारंडा (कांगड़ा)। दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क किनारे खड़े बड़े पेड़ गिरने से यातायात और बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। पालमपुर के ठाकुरद्वारा में रविवार रात पेड़ गिरने से बिजली के दो खंभे व एक कार क्षतिग्रस्त हो गई और कई इलाकों में बिजली गुल रही। वहीं, डाडासीबा के गुराला में मार्ग बाधित होने से दिल्ली जा रही एचआरटीसी बस करीब डेढ़ घंटे तक फंसी रही।
पालमपुर के ठाकुरद्वारा में रात करीब 11 बजे सड़क किनारे खड़ा पुराना पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से बिजली की तारें टूट गईं, दो खंभे गिर गए और सड़क किनारे खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के चलते ठाकुरद्वारा, रामनगर और आदर्श नगर कॉलोनी में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
बिजली बोर्ड पालमपुर के अधिशासी अभियंता अमित पटियाल ने बताया कि खंभों और तारों को पहुंचे नुकसान की मरम्मत कर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जर्जर पेड़ को हटाने के लिए विभाग को पहले ही सूचित किया गया था, लेकिन समय पर कदम नहीं उठाए गए। क्षेत्र में अन्य पुराने पेड़ों से भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
उधर, डाडासीबा क्षेत्र के गुराला में सड़क पर पेड़ गिरने से स्यूल खड्ड से दिल्ली जा रही एचआरटीसी बस फंस गई। सड़क मार्ग बंद होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मोर्चा संभाला और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर रास्ता खोला। इसके बाद बस को रवाना किया गया। मार्ग अवरुद्ध होने से इस रूट पर अन्य छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।