सब्सक्राइब करें

पिटाई का खौफनाक वीडियो: डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, पानी पिला-पिला कर मारा, दहल जाएगा दिल

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Oct 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Video of youth beating in Haryana goes viral on social media
पिटाई करते युवक - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा के महेंद्रगढ़ का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। एक युवक पर बेरहमी से डंडे से हमला किया जा रहा है। आरोपी घटना का वीडियो भी बना रहे हैं। इससे पता चलता है कि वे कितने बेखौफ हैं। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। आरोपियों ने बर्बरता की सारी हदें पर कर दीं। घटना नौ अक्तूबर की है। युवक महेंद्रगढ़ से काम कर लौट रहा था। रास्ते में रोककर युवक की पिटाई की गई। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। मृतक युवक गौरव (18) गांव बवाना का रहने वाला था। मालड़ा गांव में नहर के पास बदमाशों ने उसकी बाइक को रुकवाया और जमकर पिटाई की। पुलिस को दी शिकायत में पिता देवेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी आपसी कहासुनी होने के कारण उसके बेटे के साथ मारपीट की गई है। 

Trending Videos
Video of youth beating in Haryana goes viral on social media
- फोटो : सोशल मीडिया

गौरव के पिता ने बताया कि शनिवार को वह घर पर ही थे। इसी दौरान फोन आया कि गौरव के साथ मारपीट की जा रही है। वह अपने पिता यानि युवक के दादा कृष्ण के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां कुछ लोग गौरव को पीट रहे थे। बीच-बचाव कर गौरव को उन्होंने छुड़वाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Video of youth beating in Haryana goes viral on social media
मृतक गौरव की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

छह नामजद समेत 16 के खिलाफ मामला दर्ज
मारपीट के कारण गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दौरान सभी आरोपी घटनास्थल पर ही मौजूद थे। पुलिस ने मृतक के पिता देवेंद्र के बयान पर रवि उर्फ लंगड़ा, मोहन, अजय, प्रीतम, सुखदेव उर्फ भानजा व फुकरा के अलावा 10 अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत पर चार नामजद व 10 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 

Video of youth beating in Haryana goes viral on social media
नागरिक अस्पताल में मृतक के परिजन से बातचीत करते कनीना डीएसपी राजीव। - फोटो : सोशल मीडिया

पानी पिला-पिलाकर पीटा
वायरल वीडियो दिल दहला देने वाला है। युवक रहम की भीख मांग रहा था लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। लगातार उस पर डंडों से वार किया जा रहा था। इस दौरान आरोपी उसे गोली मारने की भी बात कह रहे हैं। आरोपी पानी की बोतल मंगवाते हैं और युवक के नहीं पीने पर जबरदस्ती पिलाते हैं। इनकार करने पर कई युवक फिर से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर देते हैं।  

विज्ञापन
Video of youth beating in Haryana goes viral on social media
- फोटो : सोशल मीडिया

एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस ने नांगल हरनाथ निवासी आरोपी विक्की उर्फ फुकरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक गौरव के साथ की गई मारपीट में शामिल था। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर तीन तीन की रिमांड हासिल की थी। पांच नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।  जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के आदेश पर उप पुलिस अधीक्षक राजीव के नेतृत्व में एसएचओ कनीना थाना की पुलिस टीम, स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़, तकनीकी सेल की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। आरोपी को गांव नांगल हरनाथ के पास से गिरफ्तार किया है। युवक की हत्या पुराने विवाद के चलते की गई है। मृतक के पिता देवेंद्र के बयान पर 6 नामजद और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed